बॉलीवुड के लिए बेहद खराब रहा साल 2022
बॉलीवुड के लिए बेहद खराब रहा साल 2022Syed Dabeer Hussain - RE

साल 2022 : बड़े सितारों और बड़े बजट के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से नाकाम रही ये 10 फिल्में

बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत की फिल्म ‘धाकड़’ इस साल की सबसे फ्लॉप फिल्म में से एक है। करीब 85 करोड़ रूपए में बनी इस फिल्म ने महज 2.5 करोड़ रूपए की कमाई की थी।

राज एक्सप्रेस। कोरोना के काबू में आने के कारण बॉलीवुड को साल 2022 से काफी अधिक उम्मीदें थीं, लेकिन यह साल बॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए बेहद खराब रहा। जहां एक तरह साउथ की कई फिल्मों ने धमाकेदार कमाई की तो वहीं दूसरी तरफ ज्यादातर बॉलीवुड फ़िल्में बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुईं। ख़ास बात यह है कि बड़े सितारों और बिग बजट के बावजूद यह फ़िल्में बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी। तो चलिए जानते हैं साल 2022 की उन 10 बॉलीवुड फिल्मों के बारे में जो बड़े बजट और बड़े सितारों के बावजूद कुछ ख़ास कमाल नहीं दिखा पाई।

हीरोपंती 2 :

टाइगर श्रॉफ, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और तारा सुतारिया स्टारर फिल्म ‘हीरोपंती 2’ को दर्शकों ने सिरे से नकार दिया। करीब 70 करोड़ रूपए में बनी यह फिल्म 35 करोड़ रूपए का कलेक्शन ही कर पाई थी।

हीरोपंती 2
हीरोपंती 2Raj Express

विक्रम वेधा :

सुपरहिट तमिल फिल्म ‘विक्रम वेधा’ के हिंदी रीमेक में सैफ अली खान और ऋतिक रोशन जैसे सितारों ने काम किया था। इसके बावजूद यह फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक लाने में नाकाम रही। करीब 100 करोड़ रूपए में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 78 करोड़ रूपए की कमाई ही कर पाई थी।

विक्रम वेधा
विक्रम वेधाSocial Media

बच्चन पांडे :

अक्षय कुमार और कृति सेनन की फिल्म ‘बच्चन पांडे’ रिलीज से पहले काफी चर्चा में थी। लेकिन करीब 150 करोड़ रूपए के बजट में बनी यह फिल्म महज 75 करोड़ रूपए कमाई ही कर पाई थी।

बच्चन पांडे
बच्चन पांडेSocial Media

जयेशभाई जोरदार :

करीब 86 करोड़ रूपए के बजट में बनी रणवीर सिंह की इस फिल्म को दर्शकों ने बुरी तरह से नकार दिया था और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर महज 26 करोड़ रूपए ही कमा पाई।

जयेशभाई जोरदार
जयेशभाई जोरदारRaj Express

रनवे 34 :

अजय देवगन, अमिताभ बच्चन, बोमन ईरानी और रकुल प्रीत सिंह जैसे सितारों के बावजूद फिल्म ‘रनवे 34’ बॉक्स ऑफिस पर महज 35 करोड़ रूपए ही कमा पाई। इस फिल्म का बजट 65 करोड़ रूपए था।

रनवे 34
रनवे 34Raj Express

सम्राट पृथ्वीराज :

इस साल अक्षय कुमार की दूसरी फिल्म ‘सम्राट पृथ्वीराज’ भी फ्लॉप साबित हुई। करीब 175 करोड़ रूपए के बजट वाली इस फिल्म ने 90 करोड़ रूपए की कमाई कर पाई।

सम्राट पृथ्वीराज
सम्राट पृथ्वीराजSocial Media

लाल सिंह चड्ढा :

बॉलीवुड के सुपरस्टार आमिर खान के लिए भी यह साल बेहद खराब रहा। इस साल रिलीज हुई उनकी फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ को दर्शकों ने कुछ ख़ास पसंद नहीं किया। करीब 180 करोड़ रूपए के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 130 करोड़ रूपए का कलेक्शन किया।

लाल सिंह चड्ढा
लाल सिंह चड्ढाSocial Media

धाकड़ :

बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत की फिल्म ‘धाकड़’ इस साल की सबसे फ्लॉप फिल्म में से एक है। करीब 85 करोड़ रूपए में बनी इस फिल्म ने महज 2.5 करोड़ रूपए की कमाई की थी।

धाकड़
धाकड़Social Media

शमशेरा :

रणबीर कपूर और वाणी कपूर स्टारर फिल्म शमशेरा ने भी बॉलीवुड को निराश किया। 150 करोड़ रुपए की यह फिल्म सिर्फ 63 करोड़ रुपए ही कमा सकी।

शमशेरा
शमशेराRaj Express

दोबारा :

अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी तापसी पन्नू की फिल्म ‘दोबारा’ भी बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से नाकाम रही। करीब 30 करोड़ रूपए के बजट में बनी इस फिल्म ने महज 6 करोड़ रूपए की कमाई की थी।

दोबारा
दोबाराSocial Media

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com