जोया मोरानी ने दूसरी बार डोनेट किया ब्लड प्लाज्मा, शेयर की तस्वीर

अभिनेत्री जोया मोरानी ने दूसरी बार फिर कोरोना पॉजिटिव लोगों के लिए प्लाजमा डोनेट किया है।
Zoa Morani Donate Blood Plasma
Zoa Morani Donate Blood Plasma Social Media

राज एक्सप्रेस। बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के दोस्त करीम मोरानी की बेटी और अभिनेत्री जोया मोरानी कोरोना वायरस को मात देकर इससे संक्रमित लोगों की मदद के लिए अपना प्लाजमा दान किया था। उनके इस दान की लोग खूब प्रशंसा कर रहे थे। हाल ही में उन्होंने एक बार फिर ऐसी मदद के लिए चर्चा में बनीं हुई है। अभिनेत्री जोया मोरानी ने दूसरी बार फिर कोरोना पॉजिटिव लोगों के लिए अपना प्लाजमा डोनेट किया है।

जोया ने खुद दी जानकारी:

आपको बता दें कि, इस बात की जानकारी जोया ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दी है। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट करते हुए लिखा है, "प्लाज्मा डोनेशन राउंड 2 पिछली बार की गई मदद से एक मरीज ICU से बाहर हो गया था। ऐसे में उम्मीद करें की हर वो मरीज जो कोरोना से ठीक हुआ है वो आकर ब्लड डोनेट करें, जिससे आप दूसरे की मदद कर पाएंगे।"

आदित्य ठाकरे ने की तारीफ:

जोया के ट्वीट पर जवाब देते हुए आदित्य ठाकरे ने उनकी तारीफ की। आदित्य ने लिखा, "इसके लिए बहुत हिम्मत चाहिए। आपने जो किया है वह तारीफ के योग्य है।"

गौरतलब है कि, अभिनेत्री जोया मोरानी के इस कदम की लोग खूब सराहना कर रहे हैं। जोया मोरानी के साथ-साथ उनकी बहन शजा मोरानी अप्रैल में कोरोना से संक्रमित पाए गए थे। ठीक होने के बाद उन्हें पिछले माह अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com