UP : फिरोजाबाद में 10 वाहन आपस में टकराने से बड़ा हादसा

उत्तर प्रदेश के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर मैनपुरी और फिरोजाबाद की सीमा के पास कोहरा होने के कारण दृश्यता कम होने से 10 वाहन आपस में टकरा गए। इस हादसे में कई लोगों के घायल होने की खबर है।
UP : फिरोजाबाद में 10 वाहन आपस में टकराने से बड़ा हादसा
UP : फिरोजाबाद में 10 वाहन आपस में टकराने से बड़ा हादसाSyed Dabeer Hussain - RE

लखनऊ। भारत में जैसे-जैसे राज्यों में कोरोना का कहर कम होता नजर आ रहा है। वैसे-वैसे ही भारत अन्य अलग गंभीर परिस्तिथियों का शिकार होता जा रहा है। इन परिस्तिथियों में चाहें भारत में आई प्राकृतिक आपदा हो या किसानों द्वारा चलाया जा रहा आंदोलन हो या फिर कोई गंभीर दुर्घटना। नए साल में एक बार फिर इतना कुछ भारत को देखना पड़ रहा है। ऐसे हालातों के बीच उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद के पास से एक और अन्य सड़क हादसे की खबर सामने आ गई हैं। इस हादसे के तहत 10 वाहन एक साथ आपस में भिड़ गए।

10 वाहन आपस में भिड़े :

दरअसल, यमुना एक्सप्रेस वे आज यानी शनिवार की सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। यह हादसा कुछ फिल्मी सीन की तरह नजर रहा था। आपने इस तरह का दृश्य किसी फिल्म में जरूर देखा होगा। इस हादसे के तहत 10 से ज्यादा वाहन एक के बाद एक करके आपस में टकरा गए। जिससे बड़ी दुर्घटना हो गई। इस घटना को कोहरे का कहर बताया जा रहा है। इस दुर्घटना में कई लोगों के घायल होने की खबर है। हालांकि, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर मैनपुरी और फिरोजाबाद की सीमा के पास पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया।

हादसे का कारण :

खबरों की मानें तो, यह हादसा उत्तर प्रदेश के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर मैनपुरी और फिरोजाबाद की सीमा के पास घना कोहरा होने के कारण दृश्यता कम होने से हुआ। बता दें, यमुना एक्सप्रेसवे पर 10 वाहन आपस में टकरा ने से लगभग कई लोग तो घायल हुए हैं, उनके अलावा कई वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए, लेकिन 2 वाहनों का तो जैसे कचूमर ही निकल गया। इस हादसे के बाद रोड पूरी तरह जाम हो गई। आने जाने वालों को निकलने में बड़ी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा था, लेकिन मौके पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने वाहनों को रोड से हटवाया और जाम खुलवाया।

क्रेन से हटवाने पड़े वाहन :

पुलिस ने बताया कि, इस हादसे में क्षतिग्रस्त हुए वाहनों को हटवाने में पुलिस को बहुत दिक्कत का सामना करना पड़ा क्योंकि, इस सड़क हादसे में कई वाहनों की बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। सभी वाहन आपस में इस कदर उलझ से गए थे कि, उन्हें क्रेन की मदद से हटाया गया। घटना स्थल पर पहुंच कर पुलिस ने घायल यात्रियों को वाहनों से निकालने का काम शुरू किया। कई घायल यात्री सैफई रेफर कर दिए गए हैं। बता दें, यह हादसा लखनऊ एक्सप्रेसवे के किलोमीटर 77 दूरी पर हुआ। यह सभी वाहन आगरा से लखनऊ की ओर जा रहे थे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com