रांची में लॉ छात्रा से 12 लोगों ने किया गैंगरेप, आरोपी गिरफ्तार

झारखंड की राजधानी रांची में एक लॉ छात्रा के साथ गैंगरेप के आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
रांची में लॉ छात्रा से 12 लोगों ने किया गैंगरेप
रांची में लॉ छात्रा से 12 लोगों ने किया गैंगरेपSocial Media

राज एक्सप्रेस। झारखंड की राजधानी रांची में एक लॉ छात्रा के साथ गैंगरेप के आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। हालांकि पुलिस प्रशासन ने गैंगरेप के सभी 12 आरोपियों को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार जरूर कर लिया, लेकिन इस घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। बता दें कि, 12 आरोपियों ने लॉ की छात्रा के साथ दुष्कर्म किया था और इसके बाद उसे छोड़कर भाग गए थे। यह घटना कांके थाना क्षेत्र की है। आरोपियों को जल्दी सजा दिलाने के लिए स्पीडी ट्रायल किया जाएगा।

क्या है मामला :

मिली जानकारी के अनुसार, छात्रा कांके स्थित एक यूनिवर्सिटी में पढ़ती है। मंगलवार को छात्रा कॉलेज से घर लौटते वक्त कांके बस स्टैंड के पास रुककर अपने दोस्त से बात कर रही थी। तभी वहां कार में सवार युवक आए और उसे जबरन कार में बैठाने की कोशिश की। उसके दोस्त ने विरोध किया, तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। इसके बाद आरोपी हथियार की नोक पर उसे सुनसान जगह ले गए और उसके साथ गैंगरेप किया। रेप करने के बाद उसे संग्रामपुर इलाके में स्थित पुल के पास छोड़कर भाग निकले।

पीड़िता ने दर्ज करवाई रिपोर्ट :

बदमाशों के जाने के बाद पीड़िता थाने पहुंची और रिपोर्ट दर्ज करवाई। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी तभी छात्रा के दोस्त के पास एक आरोपी का मोबाइल रह गया था। जिसके आधार पर पुलिस ने सभी 12 लोगों को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर ।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co