राहुल गांधी ने किया बंगला खाली
राहुल गांधी ने किया बंगला खालीRaj Express

कभी कांग्रेस का दूसरा पॉवर सेंटर था 12 तुगलक रोड़, अब राहुल गांधी ने किया इसे खाली

सोनिया गांधी के बंगले 10 जनपथ को कांग्रेस का पॉवर सेंटर कहा जाता है। हालांकि समय के साथ-साथ 12 तुगलक रोड़ का सरकारी आवास कांग्रेस का दूसरा पॉवर सेंटर बनकर सामने आया।

राज एक्सप्रेस। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और बड़े नेता राहुल गांधी ने अपना 12 तुगलक रोड़ का सरकारी आवास खाली कर दिया। वह अब अपना सामान लेकर अपने मां सोनिया गांधी के सरकारी आवास 10 जनपथ में शिफ्ट हो गए हैं। वैसे राहुल गांधी को 22 अप्रैल तक अपना सरकारी आवास खाली करने का नोटिस मिला था लेकिन उन्होंने पहले ही इसे खाली कर दिया। 12 तुगलक रोड़ को लेकर राहुल गांधी ने कहा था कि उनकी इस घर से बहुत अच्छी यादें जुड़ी हैं। तो चलिए आज हम राहुल गांधी को यह बंगला मिलने से लेकर यहां से जाने की पूरी कहानी आपको बताते हैं।

साल 2005 में मिला था बंगला :

बता दें कि राहुल गांधी ने साल 2004 में पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में अमेठी से जीतकर वह पहली बार लोकसभा सांसद बने थे। लोकसभा सांसद बनने के बाद राहुल गांधी को साल 2005 में 12 तुगलक रोड़ का सरकारी आवास आवंटित किया गया था। उसके बाद से ही राहुल गांधी इसी बंगले में रहते आए हैं।

कांग्रेस का पॉवर सेंटर :

सोनिया गांधी के बंगले 10 जनपथ को कांग्रेस का पॉवर सेंटर कहा जाता है। हालांकि समय के साथ-साथ 12 तुगलक रोड़ का सरकारी आवास कांग्रेस का दूसरा पॉवर सेंटर बनकर सामने आया। कांग्रेस अध्यक्ष रहते हुए भी राहुल गांधी इसी सरकारी आवास में रहते थे। राज्यों के मुख्यमंत्री पद सहित कांग्रेस से जुड़े कई अहम फैसले इसी सरकारी आवास से लिए गए थे।

19 साल बाद किया खाली :

राहुल गांधी पिछले 19 सालों से 12 तुगलक रोड़ के अपने सरकारी आवास में रह रहे थे। लेकिन 23 मार्च को मोदी सरनेम मानहानि मामले में कोर्ट ने उन्हें 2 साल कैद की सजा सुनाई थी। हालांकि उन्हें तुरंत जमानत भी मिल गई थी लेकिन सजा के चलते उनकी लोकसभा सदस्यता को रद्द कर दिया गया था। इसके बाद 27 मार्च को राहुल गांधी को नोटिस जारी करके 22 अप्रैल तक अपना सरकारी आवास खाली करने के लिए कहा गया था।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co