मुंबई: ड्यूटी का फर्ज निभा रहे पुलिसकर्मियों पर कोरोना का साया- 1 की मौत, 120 पॉजिटिव

महाराष्‍ट्र के मुंबई में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच अब मुंबई में पिछले 24 घंटे में 1 पुलिसकर्मी की मृत्यु सहित 100 से अधिक पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
ड्यूटी का फर्ज निभा रहे पुलिसकर्मियों पर कोरोना का साया
ड्यूटी का फर्ज निभा रहे पुलिसकर्मियों पर कोरोना का साया Syed Dabeer Hussain - RE

महाराष्‍ट्र, भारत। देश में आतंक फैलाने वाले कोरोना वायरस ने एक बार फिर कोहराम मचा दिया है, कोरोना के रिकॉर्ड तोड़ नए मामलों के आंकड़ें देख हर कोई विचलित हो रहा है, क्‍योंकि आए दिन बड़ी तादाद में लोग कोरोना के शिकार हो रहे हैं, फिर चाहें वो कोई नेता हो या आम आदमी। अब हाल ही में महाराष्‍ट्र के मुंबई शहर से यह बड़ी खबर सामने आई है कि, यहां पिछले 24 घंटे में 100 से अधिक पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित मिले हैं।

पिछले 24 घंटे में 1 पुलिसकर्मी की मृत्यु :

देश के प्रभावित राज्‍यों में महाराष्‍ट्र राज्‍य सबसे टॉप पर है, यहां कोरोना वायरस से सबसे अधिक केस मिल रहे हैं। तो वहीं, लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामलों की बीच अब कोरोना योद्धा बन ड्यूटी के साथ इंसानियत का फर्ज निभा रहे पुलिसकर्मियों पर भी कोरोना का साया मंडराया हुआ है। मुंबई पुलिस के मुताबिक, ''पिछले 24 घंटे में 1 पुलिसकर्मी की मृत्यु सहित 120 पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। सक्रिय मामले 6,431 हैं।''

मुंबई में कोरोना का संक्रमण सबसे ज्‍यादा :

बता दें कि, कोरोना संक्रमण का कहर सबसे ज्‍यादा महाराष्‍ट्र के मुंबई में फैला हुआ है। बीएमसी के जारी किए आंकड़ों के मुताबिक, मुंबई में बीते दिन यानी सोमवार को कोरोना के 13,648 नये मामले दर्ज हुए हैं, इनमें से 798 मरीज अस्पताल में भर्ती किए गए हैं। सोमवार को कोरोना से रिकवर होने वाले मरीजों की संख्या 27,214 दर्ज हुई। तो वहीं, मुंबई में कोरोना संक्रमण के चलते 5 मरीजों की मौत हुई थी। इसके अलावा महाराष्ट्र राज्‍य में बीते दिन पिछले 24 घंटों में कोरोना के 33,470 नए मामले सामने दर्ज किए गए, इस दौरान 29,671 मरीज संक्रमण से ठीक होकर डिस्चार्ज हुए एवं राज्य में 8 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। नए कोरोना मामलों के बाद महाराष्ट्र में एक्टिव मामलों का आंकड़ा 2,06,046 है। अब तक 66,02,103 मामले डिस्चार्ज हो चुके हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com