उत्तर प्रदेश में 12वीं की परीक्षा रद्द, CM योगी ने ट्विट कर दी जानकारी

कोरोना के चलते ही राज्य की सरकारें बिना परीक्षा के परिणाम घोषित करने पर मजबूर हैं। इसी कड़ी में कई राज्यों के बाद UP सरकार ने भी 12वीं की परीक्षा रद्द करने का फैसला किया। CM ने ट्विट कर दी जानकारी।
उत्तर प्रदेश में 12वीं की परीक्षा रद्द, CM योगी ने ट्विट कर दी जानकारी
उत्तर प्रदेश में 12वीं की परीक्षा रद्द, CM योगी ने ट्विट कर दी जानकारी Twitter Video

UP Board 12th Exam 2021: पूरी दुनिया कोरोना वायरस का कहर झेल रही है। जिसका बुरा असर भारत में भी देखने को मिला है। जिसके चलते भारत में बहुत सी गतिविधियां रुक गईं, बहुत से कार्य अधूरे रह गए। इनमें बच्चों की परीक्षाएं भी शामिल हैं। जहां, पिछले साल लगभग सभी राज्यों की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं अधूरी रह गई थीं, अधूरे एक्जाम्स में ही परिणाम घोषित करने पड़े थे, वहीं, इस साल कोरोना के चलते ही राज्य की सरकारें बिना परीक्षा के ही परिणाम घोषित करने पर मजबूर हैं। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश सरकार ने भी 12वीं माध्यमिक शिक्षा परिषद (UP Board) की परीक्षा रद्द करने का फैसला किया है।

UP सरकार ने भी रद्द की परीक्षा :

दरअसल, कोरोना से संक्रमित लोगों का प्रतिदिन का आंकड़ा भी लाखों में सामने आरहा है। ऐसे में देश में पिछले कुछ समय में बहुत से ऐसे जरूरी कामों को भी रोक दिया गया, जिनका रुकना पिछले कई सालों में किसी भी हाल में मुश्किल ही था। चाहे वो रेलवे सेवाएं हो या वहीं विद्यार्थियों की परीक्षा। पिछले दो दिनों में मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान, उत्तराखंड और हरियाणा की सरकारें 12वीं की परीक्षा रद्द कर चुकी है। वहीं, अब उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा भी 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं को रद्द करने का फैसला लिया गया है। जी हां, UP बोर्ड ने कोरोना के बढ़ते प्रकोप के चलते ये परीक्षाएं रद्द करने का फैसला कर लिया है। अब UP बोर्ड 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं को लिए बिना ही छात्रों को पास कर दिया जाएगा।

UP CM ने ट्वीट कर दी जानकारी :

बताते चलें, UP बोर्ड इससे पहले ही राज्य में लागू लॉकडाउन के चलते 10वीं की परीक्षाएं रद्द करने का फैसला कर चुकी थी। अब उत्तर प्रदेश में 12वीं की परीक्षा रद्द करने से जुड़ा ऐलान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वयं ट्वीट कर किया। उन्होंने ट्वीट कर लिखा,

'कोविड महामारी की वर्तमान परिस्थितियों के दृष्टिगत बच्चों की स्वास्थ्य सुरक्षा हमारी शीर्ष प्राथमिकता है। आदरणीय प्रधानमंत्री जी की प्रेरणा से उत्तर प्रदेश सरकार ने निर्णय लिया है कि वर्तमान शैक्षिक सत्र में माध्यमिक शिक्षा परिषद की 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षा का आयोजन नहीं किया जाएगा।'

योगी आदित्यनाथ, उत्तरा प्रदेश मुख्यमंत्री

अपर मुख्य सचिव ने बताया :

सूचना विभाग के अपर मुख्य सचिव नवनीत सहगल ने बताया कि, 'UP बोर्ड की 12वीं की परीक्षा भी रद्द कर दी गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा इस सिलसिले में की गई बैठक में यह फैसला लिया गया। बैठक में प्रदेश के माध्यमिक एवं उच्च शिक्षा मंत्री उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा भी शामिल थे। यूपी बोर्ड की 12वीं की परीक्षा के लिए 26 लाख से ज्यादा परीक्षार्थियों ने अपना पंजीकरण कराया था।'

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com