जानें मोरबी हादसे में कितनों की गई जान
जानें मोरबी हादसे में कितनों की गई जानSocial Media

गुजरात: आज मोरबी जा सकते है PM मोदी, जानें मोरबी हादसे में कितनों की गई जान

गुजरात के मोरबी क्षेत्र में केबल ब्रिज गिर जाने से बड़ा हादसा हो गया था, उस दौरान कितने लोगों की जान गई, उसका अपडेट सामने आया है। हादसे में मरने वालों की संख्‍या लगातार बढ़ती ही जा रही है।

गुजरात, भारत। गुजरात में बीते दिन शाम के वक्‍त मोरबी क्षेत्र में केबल ब्रिज गिर जाने से बड़ा हादसा हो गया था, उस दौरान कितने लोगों की जान गई, उसका अपडेट सामने आया है। हादसे में मरने वालों की संख्‍या लगातार बढ़ती ही जा रही है।

हादसे में 141 लोगों की हुई मौत :

बताया जा रहा है कि, गुजरात के मोरबी में ब्रिटिश कालीन पुल टूटने से बड़ी संख्‍या में लोग नदी में गिर गए थे। इस हादसे में कम से कम 141 लोगों की मौत होने की पुष्टि हुई है, मरने वालों में 40 बच्चे शामिल हैं। सूत्रों के मुताबिक इस हादसे में सबसे ज्यादा बच्चों की मौत हुई है। इसके अलावा अभी भी कुछ घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद अब तक 177 लोगों को बचाया गया है, वहीं अन्य लोगों की तलाशी के लिए अभियान जारी है।

गुजरात के NDRF कमांडेंट वी.वी.एन. प्रसन्ना कुमार ने बताया- पानी गंदा होने की वजह से जब पानी के अंदर सर्च करते हैं तो विजिबिलिटी की दिक्कत होती है। झूले के गिरने के कारण वहां कुछ लोगों के दबे होने की आशंका है, उसके मलबे को निकालकर वहां भी सर्च करेंगे।

SDRF की 2 टीमें यहां आई हैं, एक NDRF की स्थानीय टीम और दूसरी टीम बड़ौदा से आई है। सेना, वायु सेना, अग्निशमन विभाग और नगर पालिका की टीमें भी यहां मौजूद हैं। सभी ने साथ मिलकर काम किया है।।

राजकोट जिला कलेक्टर अरुण महेश बाबू

तो वहीं, मोरबी में केबल ब्रिज गिरने की घटना की चश्मदीद ने बताया कि, ''यह बेहद दर्दनाक था, वहां बच्चे-महिलाएं भी थी। मैं रातभर घटनास्थल पर मौजूद रही लोगों की मदद की। मैंने अपने परिवार के सदस्यों के तरह ही में लोगों की मदद की। मैंने शवों को अस्पताल ले जाने के लिए अपना वाहन दिया।''

राजकोट फायर ब्रिगेड ने 6 नाव, 6 एम्बुलेंस, 2 बचाव वैन, 60 जवान तैनात किए। बड़ौदा, अहमदाबाद, गोंडल, जामनगर, कच्छ से कुल 20 बचाव नौकाएं रेस्कयू का काम कर रही हैं। 12 फायर टेंडर, बचाव वैन, 15 से ज्यादा एम्बुलेंस यहां हैं:

इलेश खेर, मुख्य अग्निशमन अधिकारी,राजकोट

आज मोरबी जा सकते PM मोदी :

मिली जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मोरबी जा सकते है। इस दौरान वे हादसे में घायलों और मृतकों के परिवार वालों से मिलने की संभावना है। बताते चलें कि, PM मोदी गुजरात और राजस्थान के तीन दिन के दौरे पर हैं। इस बीच बीते दिन यह दर्दनाक हादसा हाेने के चलते उनके कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। साथ ही आज सोमवार को अहमदाबाद में मोदी की ओर से होने वाला रोड शो रद्द भी कर दिया गया है।

जानें मोरबी हादसे में कितनों की गई जान
गुजरात के मोरबी में बड़ा हादसा- केबल ब्रिज टूटने से कई लोग पानी में गिरे

मोरबी में कलेक्टर कार्यालय पहुंचे CM पटेल :

इसी बीच गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी आज सुबह मोरबी में कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। उन्होंने तलाशी अभियान, राहत-बचाव अभियान, घायलों के इलाज सहित सभी मामलों की जानकारी ली और मोरबी में केबल ब्रिज गिरने की घटना में व्यवस्था को लेकर आवश्यक निर्देश दिए।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com