कोरोना वायरस! COVID-19
कोरोना वायरस! COVID-19Aditya Shrivastava- RE

कोरोनावायरस! देश मे 19 दिन बढ़ा लॉकडाउन, COVID-19 से 461 की मौत

देशभर में कोरोना वायरस का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 दिन के लॉकडाउन के अंतिम दिन कोरोना से बचाव और रोकथाम के लिए 19 दिन का और बढ़ाया लॉकडाउन। जाने कोरोना से देश की स्थिति...

देश मे कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या अब तक 13,521 हो गई है, जबकि 461 लोगो की मौत हो चुकी है। साथ ही 1800 लोग ठीक हो चुके है।

देशभर में कोरोना से संक्रमितों की संख्या 461 हो गई है। गुरुवार को मध्यप्रदेश में 9 लोगो की मौत हुई है, जिसमे 8 इंदौर और 1 भोपाल के संक्रमित व्यक्ति हैं। राज्य में अब तक 64 लोगो की मौत हो चुकी है, जबकि संक्रमितों की संख्या 1304 हो गई है।

देशभर में कोरोना संक्रमितों की संख्या 13, 425 हो गई है, जबकि 452 लोगो की मौत हो चुकी है। साथ ही 1700 लोग ठीक हो चुके है।

मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमितों का आंकड़ा 1,164 हो गया है, जबकि 55 की मौत हो चुकी है। राज्य के इंदौर में 707, भोपाल में 196, खरगोन में 39, खंडवा में 33, उज्जैन में 30, बड़वानी में 22, होशंगाबाद में 17, मुरैना में 14, विदिशा में 13, जबलपुर में 13, रतलाम में 12, रायसेन में 8, मंदसौर में 7, ग्वालियर में 6, धार में 6, शाजापुर में 4, छिंदवाड़ा में 4, आगर मालवा में 3, श्योपुर में 2, शिवपुरी में 2, सतना में 2, सागर में 1, बैतूल में 1, टीकमगढ़ में 1, अलीराजपुर में 1 संक्रमित मरीज हो चुके है। वहीं इंदौर में 39, भोपाल में 5, उज्जैन में 6, खरगोन में 3, देवास और छिंदवाड़ा में 1-1 की मौत हुई है। 

देश मे कोरोना वायरस से अब तक 441 हो गई हैं। वहीं कोरोना से संक्रमितों की संख्या 12,916हो चुकी है। आज कर्नाटक, उत्तरप्रदेश, पंजाब, तमिलनाडु में 1-1 कई मौत हुई है। साथ ही महाराष्ट्र  में 193 की मौत हो चुकी है।

आज गुरुवार को संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 12 हजार 760 हो गई है। गुरुवार को अब तक 389 नए केस की पुष्टि हुई है। इनमें महाराष्ट्र के 165, राजस्थान के 25, मध्यप्रदेश के 42, गुजरात के 105, पश्चिम बंगाल के 18, कर्नाटक के 34 मामले मिले है।

देशभर में कोरोना वायरस से संक्रमितों का आंकड़ा 12,760 हो गया है, जबकि 433 मौत हो चुकी है। साथ ही 1500 लोग ठीक हो चुके है। 

मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस के आज 197 केस सामने आए हैं। इसके साथ ही राज्य में कुल मरीजों की संख्या 938 हो गई है, जबकि अब तक 53 लोगों की मौत हो चुकी है।

मुंबई में कोरोना वायरस के आज 183 नए केस सामने आए हैं। 2 लोगों की मौत भी हुई। इसके साथ ही मुंबई में कोरोना के मरीजों की संख्या 1936 हो गई है, जबकि 113 लोगों की मौत हो चुकी है।

उत्तर प्रदेश में आज शाम 3 बजे तक कोरोना वायरस के 70 केस सामने आए। इसके साथ ही राज्य में कोरोना के मामलों की संख्या 727 हो हई है।आज तीन लोगों की मौत भी हुई है। अब तक 11 मौतें हुई हैं।

लखनऊ में कोरोना वायरस से पहले मौत हुई है। 64 वर्षीय मरीज की इलाज के दौरान मौत हुई है। मरीज केजीएमयू के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती था। 

महाराष्ट्र में 15 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई है। इसमें से 5 मुंबई के धारावी से है। राज्य में संक्रमितों की 2685 हो गई है।

गाइडलाइन के अनुसार, जरूरी सेवाओं के तहत मेडिकल सेवाओं को लॉकडाउन से छूट मिली है। अस्पताल, क्लीनिक के साथ दवाई की दुकानें खुली रहेंगी। खेती से जुड़े कामों को भी छूट दी गई है। खेतिहर मजदूर काम कर सकेंगे। खेती के औजार बनाने वाली दुकानें भी खुलेंगी। बैंकों के साथ ही बीमा कंपनियां भी काम करती रहेंगी।  सरकार ने आवश्यक सेवाओं के लिए आने-जाने की इजाजत दी है।

केंद्र सरकार ने 19 दिन के लॉकडाउन को लेकर गाइडलाइन जारी कर दी है। इसके तहत सार्वजनिक जगहों पर मास्क जरूरी होगा। सरकार ने किसानों को कुछ रियायतें भी दी है। साथ ही कुछ उद्योगों को छूट दी गई है। एसईजेड में काम शुरू हो सकता है। ई कॉमर्स- कूरियर सेवाओं को राहत दी गई है। जरुरी चीजों को बनाने वाले कारखाने भी खुल सकेंगे।

मध्यप्रदेश अब तक देश का दूसरा राज्य जिसमें 53 मौतें हो चुकी हैं, साथ ही संक्रमितों का आंकड़ा 742 हो गया है। राज्य के इंदौर में 413, भोपाल में 160, उज्जैन में 26, खरगोन में 17, बड़वानी में 17, खंडवा में 16, होशंगाबाद में 15, मुरैना में 14, विदिशा में 13, जबलपुर में 12, देवास में 7, ग्वालियर में 6, रायसेन में 5, शाजापुर में 4, छिंदवाड़ा में 4, श्योपुर में 3, धार में 3, शिवपुरी में 2, टीकमगढ़ में 1, बैतूल में 1, सागर में 1, रतलाम में 1, मंदसौर में 1 पॉजिटिव केस है। 

देशभर में बढ़ता कोरोना का प्रकोप, देश मे अब तक कोरोना से 11 हजार 487 संक्रमितों की पुष्टि हुई है। जबकि 395 मौते हो चुकी है। साथ ही 1361 लोग ठीक हो चुके है।

महाराष्ट्र में आज 15 लोगो की मौत हुई है। जिसमे 11 मुंबई और 4 पुणे से है। इसके साथ राज्य में मौत का आंकड़ा 175 हो गया है, जबकि संक्रमितों की संख्या 2 हजार 455 हो गए है। वहीं देश मे संक्रमितों का आंकड़ा 11 हजार के करीब है। 

इंदौर के चीफ मेडिकल एंड हेल्थ ऑफिसर डॉक्टर प्रवीण जादिया ने बताया कि इंदौर में कोरोना पॉजिटिव केस की संख्या बढ़कर 411 तक पहुंच गया है। मध्य प्रदेश लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण आयुक्त फैज अहमद किदवई ने बताया कि राज्य में पिछले 24 घंटों में 1171 कोरोना टेस्ट हुए हैं। जिनमें से 126 लोग नए कोरोना पॉजिटिव आए हैं। इनमें 98 केस इंदौर में हैं। जबकि 20 भोपाल में, 1 उज्जैन, 2 बड़वानी, 1 जबलपुर, 1 श्योपुर, 1 मंदसौर, 1 रतलाम, और टीकमगढ़ जिले में कोरोना का पहला पहला केस सामने आया है। मध्य प्रदेश में अब तक कुल 730 केस सामने आए हैं।

राज एक्सप्रेस। देशभर में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। देश मे कोरोना संक्रमितों की संख्या 13,521 हो चुकी गई है, जबकि 461 लोगों की मौत हो चुकी है। साथ ही 1800 लोग ठीक हो चुके हैं। कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए पीएम मोदी द्वारा सम्पूर्ण देश में 19 दिन का लॉकडाउन और बढ़ाया है। देश के कई राज्यों में कर्फ्यू लगाया गया है।

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के संकट के कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 14 अप्रैल को 21 दिनों के लॉकडाउन के आखिरी दिन देश संबोधित कर लॉकडाउन को 3 मई, 19 दिन का बढ़ाया गया है। प्रधानमंत्री ने कहा, ''कोरोना वैश्विक महामारी के खिलाफ भारत की लड़ाई बहुत मजबूती के साथ आगे बढ़ रही है। आप सभी देशवासियों की तपस्या, आपके त्याग की वजह से भारत अब तक, कोरोना से होने वाले नुकसान को काफी हद तक टालने में सफल रहा है।''

  • देशभर में किन राज्यों में कितनी मौत:-

महाराष्ट्र - 194

मध्यप्रदेश - 64

दिल्ली - 38

गुजरात - 36

तेलंगाना - 18

तमिलनाडु - 15

राजस्थान - 12

पंजाब - 14

आंध्रप्रदेश - 14

कर्नाटक - 13

पश्चिम बंगाल - 10

उत्तर प्रदेश - 13

जम्मू- कश्मीर - 4

हरियाणा - 4

हिमाचल प्रदेश - 3

केरल - 3

झारखंड - 2

असम - 1

बिहार - 1

ओडिशा - 1

चड़ीगढ़ - 1

मेघालय - 1

  • देशभर के किस राज्य में कितने कोरोना संक्रमित मरीज:-

महाराष्ट्र- 3081, तेलंगाना- 650, मध्यप्रदेश- 1164

गुजरात- 871, केरल- 388, उत्तरप्रदेश- 735

कर्नाटक- 313, दिल्ली- 1575, पंजाब- 186

पश्चिम बंगाल- 231, आंध्रप्रदेश- 502, जम्मू- कश्मीर- 300, राजस्थान- 1101

बिहार- 70, तमिलनाडु- 1284, हिमाचल प्रदेश- 33

हरियाणा- 204, लद्दाख- 17, चंडीगढ़- 21

छत्तीसगढ़- 32, असम- 33, अंडमान निकोबार- 11

गोवा- 7, उत्तराखंड- 35, उड़ीसा- 48, मेघालय- 7

झारखंड- 27, मणिपुर- 2, मिजोरम- 1,

अरुणाचल प्रदेश- 1, पांडुचेरी- 7, त्रिपुरा- 1,

नागालैंड- 1, सिक्किम में लॉकडाउन किया गया है।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com