गुजरात में हो चुकी XE वेरिएंट की एंट्री, भारत के चार राज्यों में अलर्ट हुआ जारी

भारत के गुजरात में भी XE वेरिएंट के पहुंचने की खबर सामने आई है। जिसके बाद अब 4 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में अलर्ट जारी कर दिया हैं। साथ ही इन अभी से एहतियाती कदम उठाने के आदेश जारी किए गए हैं
गुजरात में हो चुकी XE वेरिएंट की एंट्री, भारत के चार राज्यों में अलर्ट हुआ जारी
गुजरात में हो चुकी XE वेरिएंट की एंट्री, भारत के चार राज्यों में अलर्ट हुआ जारीSocial Media

गुजरात, भारत। बीते कुछ समय में भारत के राज्यों में कोरोना के Omicron वेरिएंट का प्रकोप तेजी से फैल रहा था। हालांकि, कुछ दिनों से भारत में कोरोना के मामलों में काफी कमी दर्ज होने से काफी राहत है। जिससे देश का माहौल काफी सही नजर आरहा है, लेकिन इसी बीच XE वेरिएंट ने दुनिया में एंट्री ले ली है। इतना ही नहीं मुंबई में XE (एक्सई) वेरिएंट का पहला मामला सामने आने के साथ ही इस वेरिएंट की देश में भी एंट्री हो चुकी है। इसी बीच अब भारत के गुजरात में भी इस वेरिएंट के पहुंचने की खबर सामने आई है। जिसके बाद अब 4 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में अलर्ट जारी कर दिया गया है। साथ ही इन चारों राज्यों में अभी से एहतियाती कदम उठाने के भी आदेश जारी किए गए हैं।

XE वेरिएंट ने दी गुजरात में दस्तक :

दरअसल, दुनिया भर में अब भी कोरोना के एक-एक करके नए वेरिएंट की पुष्टि होती ही जा रही हैं। वहीं, अब इस नए XE वेरिएंट ने मुंबई के बाद गुजरात में भी दस्तक दे दी है। याद दिला दें, बीते 2-3 दिन में भारत में भी कोरोना के केस कुछ बढ़े हैं। ऐसे में अब कोरोना वायरस के नए XE वेरिएंट को तेजी से फैलने को रोकने के लिए केंद्र सरकार ने दिल्ली समेत चार राज्यों में अलर्ट जारी कर दिया है। इन राज्यों में दिल्ली के अलावा केरल, हरियाणा, महाराष्ट्र और मिजोरम का नाम शामिल है। इन राज्यों में भी अलर्ट जारी किया गया है। क्योंकि, देश में सबसे ज्यादा कोरोना के मामले सामने आने वाले राज्य यही हैं।

मुंबई में मिला था पहला मामला :

गुजरात में कोरोना वायरस के नए XE वेरिएंट के पहले मामले की पुष्टि करते हुए एक बड़ी एजेंसी के अधिकारी ने यह बताया है कि, 'नया XE वेरिएंट संक्रामक है, लेकिन यह कोरोना वायरस के पिछले omicron वेरिएंट से ज्यादा खतरनाक नहीं बताया जा रहा है। ज्ञात हो कि, यह भारत से सामने आने वाला XE वेरिएंट का दूसरा मामला है। इससे पहले बीते सप्ताह मुंबई के स्थानीय निकाय BMC ने मुंबई में XE वेरिएंट की मौजूदगी की पुष्टि की थी हालांकि, केंद्र सरकार ने इस खबर को ख़ारिज किया था और भारतीय सरस्कोव-2 जीनोम कंसोर्टियम (INSCOG) और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय में स्थित अधिकारियों ने इसकी पुष्टि करने से साफ़ इंकार किया था।

चौथी लहर आने की आशंका :

गुप्त सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, गुजरात से इकट्ठे किए गए सैम्पल्स जीनोम अनुक्रम परीक्षण के लिए NCDC को भेजे गए हैं। इनमें एक वेरिएंट ऐसा मिला है, जो मुंबई में पाए गए नए XE वेरिएंट के समान है। इस रिपोर्ट के अनुसार ही गुजरात बायोटेक्नोलॉजी रिसर्च सेंटर (GBRC) ने वायरस के नए XE संस्करण के मिलने की पुष्टि की है। हालांकि, GBRCकी लैब की हेड माधवी जोशी ने भी इस मामले पर कुछ भी कहने से साफ़ मना कर दिया है। दूसरी तरफ वैज्ञानिक जून के महीने तक भारत में कोरोना की चौथी लहर आने की आशंका जता रहे हैं। ऐसे में अभी सही समय है अलर्ट होने की तो ध्यान रहे 'दो गज दूरी मास्क है जरुरी'। इसी बीच भारत के लोगों के लिए अच्छी खबर यह है कि, सरकार की अनुमति के बाद अब भारत में 18 साल या उससे ज्यादा की आयु के सभी लोगों को कोरोना वैक्सीन की बूस्टर डोज दिया जाना शुरू किया जाएगा।

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने लिखा पत्र :

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने इन चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश को पत्र लिखकर इस मामले में चेताया है। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने पत्र में कहा है कि, 'चिंताग्रस्त क्षेत्रों की नियमित निगरानी और लगातार काम करना महत्वपूर्ण है। राज्यों को 5 सूत्री रणनीति अपनानी चाहिए, जिसमें टेस्ट करना, पता लगाना, उपचार, टीकाकरण और कोविड-19 के अनुकूल व्यवहार शामिल है।'

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co