50 देशों के 2 लाख लोगों ने लाॅक डाउन के दौरान सहज योग ऑनलाइन ध्यान अपनाया

COVID 19 के संक्रमण की रोकथाम एवं नियंत्रण की वजह से चल रहे लाॅक डाउन के दौरान पिछले 20 दिनों में 50 देशों के 2 लाख से अधिक लोगों ने सहज योग मेडिटेशन के ऑनलाइन सत्र में सामूहिक ध्यान किया।
2 लाख लोगों ने लाॅक डाउन के दौरान सहज योग ऑनलाइन ध्यान अपनाया
2 लाख लोगों ने लाॅक डाउन के दौरान सहज योग ऑनलाइन ध्यान अपनायाSahaja Yoga

राज एक्सप्रेस। COVID 19 के संक्रमण की रोकथाम एवं नियंत्रण की वजह से चल रहे लाॅक डाउन के दौरान पिछले 20 दिनों में 50 देशों के 2 लाख से अधिक लोगों ने सहज योग मेडिटेशन के ऑनलाइन सत्र में सामूहिक ध्यान किया। ऑनलाइन मेडिटेशन का संचालन परम पूज्य श्री माताजी निर्मला देवी ट्रस्ट; नेशनल ट्रस्ट, नई दिल्ली के यू ट्यूब चैनल ‘‘प्रतिश्ठान पुणे’’ के माध्यम से किया गया। जिसे अब तक 12 लाख लोगों द्वारा 6.75 लाख घण्टों तक 2 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है। यू ट्यूब पर सहज योग मेडिटेशन के सत्रों को 12 लाख से अधिक इम्प्रेशन प्राप्त हुए हैं जिसमें प्रत्येक दर्शक ने औसतन 8.64 सत्र में औसतन 23 मिनट अवलोकन किया। यह इंगित करता है कि लाॅक डाउन के दौरान लोगों ने चिन्ता से उबरने के लिये सहजयोग ध्यान पद्धति को बड़ी संख्या में अपनाया।’’

यह जानकारी परम पूज्य श्री माताजी निर्मला देवी ट्रस्ट, नेशनल ट्रस्ट, नई दिल्ली के वाइस चेयरमैन श्री दिनेश राय ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी।

ShajaYoga Meditation
ShajaYoga MeditationSahaja Yoga

वाइस चेयरमैन श्री दिनेश राय के अनुसार - "सोशल मीडिया एवं प्रौद्योगिकी का सकारात्मक उपयोग करते हुए विश्व के लोगों का एक साथ सामूहिकता में ध्यान करना उनके शारीरिक मानसिक स्वास्थ्य को सुनिश्चित करने के साथ साथ अपने भीतर ईश्वरीय शक्ति अनुभव कर उन्हें तनाव एवं चिन्ता से मुक्त रखने में भी सहायक होगा। एक दिलचस्प बात यह भी है कि यू ट्यूब पर सहज योग के ध्यान सत्र में दुनिया के 50 देशों के लोग लाभ उठा रहे हैं और यह दायरा बढ़ता ही जा रहा है। फेसबुक पेज INDIA Sahajayoga पर 61000 लोगों ने 16 हजार घण्टे से अधिक समय तक ध्यान के वीडियो देखे।"

विभिन्न स्थानीय भाषाओं में संचालित हो रहा कार्यक्रम :

अलग अलग भाषाओं के लोगों तक सहज योग का लाभ पहुँचाने के लिये स्वयं सेवकों द्वारा विभिन्न स्थनीय भाषाओं में भी कुण्डलिनी जागृति एवं आत्मसाक्षात्कार के सत्र का नि:शुल्क संचालन यू ट्यूब लाइव के साथ फ़ेसबुक लाइव, मिक्सलर रेडियो आदि सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म के माध्यम से दिन में दो बार किया जा रहा है, जिसने देश की भौगोलिक सीमाओं को पार कर विदेशों में भी अपनी पहुँच बना ली है। हम यह सिलसिला आगे भी जारी रखेंगे।

श्री दिनेश राय ने आगे कहा - ‘‘जिस तरह आज पूरा विश्व भौतिक रूप से COVID 19 के संक्रमण को रोकने एवं इसे खत्म करने के लिये एकजुट है वैसे ही सहजयोग के अनुयायी वैश्विक सामूहिक चेतना जागृत कर सम्पूर्ण मानवजाति के आध्यात्मिक उत्थान के लिये प्रयासरत हैं। सहज योग के अनुयायियों हेतु भारतीय समयानुसार नित्य प्रातः 5ः30 बजे एवं सायं 7ः00 बजे ऑनलाइन मेडिटेशन यू ट्यूब, फ़ेसबुक और मिक्सलर के माध्यम से संचालित किया जा रहा है। सहजयोग ध्यान सीखने वालों के लिये नित्य सायं 5ः30 बजे विशेष सत्र आयोजित किया जाता है। भारत में टोल फ्री हेल्प लाइन 1800 30 700 800 सहजयोग सम्बन्धी जानकारी मार्गदर्शन 24X7 उपलब्ध है जिन पर प्रति दिन औसतन 500 लोगों का मार्गदर्शन किया जाता है।"

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com