हर नागरिक को फिट बनाने के लिए फिट इंडिया मूवमेंट अभियान का आगाज

न्यू इंडिया में देश के हर नागरिक के फिटनेस को ध्‍यान रखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 29 अगस्‍त को 'फिट इंडिया मूवमेंट' अभियान का आगाज किया हैं और अब न्‍यू इंडिया बनेगा फिट इंडिया।
Fit India Movement
Fit India MovementNeha Shrivastava - RE

राज एक्‍सप्रेस। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने स्वच्छ भारत अभियान और दुनियाभर में योग का डंका बजाने के बाद अब देश को एक ओर बड़ी सौगात देने वाला अभियान लॉन्‍च कर दिया है, आज 29 अगस्‍त को खेल दिवस के अवसर पर नई दिल्‍ली में इंदिरा गांधी स्टेडियम से मोदी जी ने देश के हर नागरिक के फिटनेस को ध्‍यान रखते हुए 'फिट इंडिया मूवमेंट' अभियान का आगाज किया है।

क्‍यों किया इस अभियान का आगाज:

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने इस वर्ष 2019 में 'फिट इंडिया मूवमेंट' अभियान की शुरूआत इसलिए कि, क्‍योंकि वह न्यू इंडिया में देश के हर नागरिक बच्चे, बुजुर्ग, युवा, महिला सभी को फिट रखना चाहते हैं और जब सब फिट रहेंगे तो देश भी फिट बनेगा। न्यू इंडिया में हर नागरिक को फिट करना सरकार का लक्ष्य है और वह 'फिट इंडिया मूवमेंट' की इस दिलचस्‍प मुहिम द्वारा लोगों को फिट रहने के लिए जागरूक करेंगे। PM मोदी का सपना है कि, न्‍यू इंडिया बने फिट इंडिया।

2023 तक चलेगा ये अभियान :

'फिट इंडिया मूवमेंट' अभियान 29 अगस्‍त 2019 से शुरू हुआ है, जो कि, वर्ष 2023 यानि 4 सालों तक चलेगा और मोदी जी हर साल इस अभियान में एक नई मुहिम को शामिल करेंगे। बताते चले कि, सरकार हर साल कौन-कौन सी नई मुहिम चलाएंगी, इसकी जानकारी भी दे दी हैं।

हर साल होंगी एक नई मुहिम :

  • इस साल तो PM नरेंद्र मोदी ने 'फिजिकल फिटनेस अभियान' की शुरूआत की हैं।

  • दूसरे वर्ष मोदी जी खाने की आदत को लेकर अभियान चलाएंगे।

  • तीसरे वर्ष में पर्यावरण स्वच्छ रखेे जाने का अभियान चलाया जाएगा।

  • आखिरी व चौथे वर्ष में बीमारी दूर रखने के लिए अभियान चलाया जाएगा।

न्‍यू इंडिया बनेगा फिट इंडिया :

बताते चले कि, 29 अगस्‍त को हॉकी के जादूगर कहे जाने वाले ध्यानचंद का जन्‍मदिन है और उनके सम्मान में इसी दिन को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। साथ ही अब 'फिट इंडिया मूवमेंट' भी लॉन्‍च हो गया हैं, जिससे अब न्‍यू इंडिया बनेगा फिट इंडिया। मोदी जी ने मन की बात कार्यक्रम में भी इसका जिक्र करते हुए कहा था, हमे खुद को तंदरुस्त रखना हैं, देश फिट बनाना। PM मोदी आज 29 अगस्त को सभी को इस बात से जागरूक करेंगे कि, कैसे ये अभियान चलेग व कैसे न्‍यू इंडिया को फिट बनाने वाला ये मिशन आगे बढ़ेगा।

यहां देखे PM मोदी का ट्वीट :

आप PM नरेंद्र मोदी के इस ट्वीट में भी ये वीडियों देख सकते है, जिसमें वे राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर फिट इंडिया मूवमेंट को मजबूत करने का संकल्प लेते हुए, यहां उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे हैं।

PMO India ट्वीट पर मोदी जी के विचार :

PMO India के ट्वीटर हैंडल पर ट्वीट कर PM नरेंद्र मोदी ने कहा- आज का ये दिन हमारे उन युवा खिलाड़ियों को बधाई देने का भी है, जो निरंतर दुनिया के मंच पर तिरंगे की शान को नई बुलंदी दे रहे हैं। बेडमिंटन हो, टेनिस हो, एथलेटिक्स हो, बॉक्सिंग हो, कुश्ती हो या फिर दूसरे खेल, हमारे खिलाड़ी हमारी उम्मीदों और आकांक्षाओं को नए पंख लगा रहे हैं, उनका जीता हुआ मेडल, उनके तप और तपस्या का परिणाम तो है ही, ये नए भारत के नए जोश और नए आत्मविश्वास का पैमाना है।

PMO India ट्वीट पर मोदी जी के ट्वीट :

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com