कर्नाटक के अस्‍पताल में ऑक्सीजन की कमी, तड़प-तड़प पर मरे 24 मरीज

कर्नाटक में ऑक्सीजन की कमी से 24 मरीजों की मौत हो गई। जान गवाने वाले परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। चामराजनगर की इस घटना पर कर्नाटक के CN येदियुरप्पा ने जिला कलेक्टर से बात की है...
कर्नाटक के अस्‍पताल में ऑक्सीजन की कमी, तड़प-तड़प पर मरे 24 मरीज
कर्नाटक के अस्‍पताल में ऑक्सीजन की कमी, तड़प-तड़प पर मरे 24 मरीजPriyanka Sahu -RE

कर्नाटक, भारत। देश में घातक और जानलेवा कोरोना वायरस ने भयंकर रूप अख्तियार कर लिया है और कोरोना की दूसरी लहर बेहद तेजी से आतंक मचा रही है। कोरोना के इस महासंकट काल में देश में ऑक्सीजन का संकट गहराने से सबसे बड़ी चुनौती उभरकर सामने आई है।आलम यह है कि, यह घातक वायरस के त्राही इतना भीषण है कि, मरीजों को सांस लेने के लिए ऑक्‍सीजन तक नहीं मिल पा रहा है, जिससे कारण उनकी मौत हो रही है। अब कर्नाटक राज्‍य से बड़ी खबर सामने आ रही है कि, यहां चामराजनगर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस में ऑक्सीजन की कमी से 24 मरीजों की मौत हो गई।

ऑक्सीजन न मिलने पर तड़प-तड़प पर मरे 24 मरीज :

दरअसल, चामराजनगर अस्पताल को बेल्लारी से ऑक्सीजन मिलना था, लेकिन ऑक्सीजन आने में देरी हो गई, जिसके चलते 24 मरीजों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। बताया जा रहा है कि, मरने वाले अधिकतर मरीज वेंटिलेटर पर थे, ऐसे में ऑक्सीजन सप्लाई खत्म होने के बाद वह तड़पने लगे और फिर उनकी मौत हो गई। तो वहीं, जान गवाने वाले परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। अस्पताल में अभी भी 120 मरीज भर्ती हैं। अस्पताल में 24 मरीजों की मौत के बाद से हड़कंप मचा हुआ है, प्रशासन की ओर से पूरे मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं।

CM ने की जिला कलेक्टर से बात :

तो वहीं, कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी.एस.येदियुरप्पा ने चामराजनगर की घटना पर जिला कलेक्टर से बात की है और मुख्यमंत्री ने कल कैबिनेट की आपातकालीन बैठक भी बुलाई है।

जिला प्रभारी मंत्री सुरेश कुमार ने बताया- कर्नाटक के चामराजनगर जिला अस्पताल में पिछले 24 घंटों में ऑक्सीजन की कमी और अन्य कारणों से 24 मरीजों की मौत हो गई। इनमें कोरोना के मरीज भी थे। हम डेथ ऑडिट रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं।

खबरों के अनुसार, ये बात भी सामने आई है, जो हैरान कर देने वाली है। अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी होने के बाद भी प्रशासन को इसकी कोई जानकारी नहीं दी गई। जब मरीजों की मौत हुई तो प्रशासन को जानकारी दी गई। प्रशासन ने जानकारी मिलते ही अस्पताल में ऑक्सीजन का इंतजाम कराया।

कर्नाटक में कोरोना के मामले :

इसके अलावा अगर कर्नाटक के कोरोना के मामले की बात करें, तो कर्नाटक में बीते दिन यानी रविवार को 37 हजार से अधिक नए मामलों की पुष्टि और और 217 कोरोना मरीजों की मौत हो हुई थी। तो वहीं, कर्नाटक में कोरोना के कुल मामलों की संख्या 16 लाख को पार कर गई है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com