महाराष्ट्र में अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के संक्रमित पाए जाने से हड़कंप
महाराष्ट्र में अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के संक्रमित पाए जाने से हड़कंपSocial Media

Omicron कहर : महाराष्ट्र में अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के संक्रमित पाए जाने से हड़कंप

भारत के कर्नाटक और बेंगलुरु में Omicron के 2-2 मामले सामने आने के बाद महाराष्ट्र में कई लोगों के कोरोना से संक्रमित पाए जाने पर हड़कंप मच गया है।

महाराष्ट्र, भारत। आज भले ही पूरी दुनिया में कोरोना का कहर हल्का पड़ता नजर आरहा है, लेकिन इसी बीच अब दक्षिणी अफ्रीका में कोरोना वायरस का नया ओमिक्रॉन (Omicron) वेरिएंट मिलने से सनसनी फैल गई है। पूरी दुनिया में Omicron का खौफ एक बार फिर बढ़ता नजर आरहा है। इसी बीच, अब कई देश एक बार फिर दक्षिणी अफ्रीका से दूरी बनाते नजर आरहे हैं। इसके बावजूद भी यह एक एक करके कई देशों तक पहुँचता चला जा रहा है। वहीं, यह अब यह भारत में भी अपने पैर पसरता नजर आरहा है। इसी बीच कल बेंगलुरु में Omicron के 2 मामलें सामने आने के बाद महाराष्ट्र में कई लोगों के कोरोना से संक्रमित पाए जाने पर हड़कंप मच गया है।

महाराष्ट्र में मचा हड़कंप :

दरअसल, अब तक दुनियाभर के देशों में आतंक मचाने वाले कोरोना वायरस के नए Omicron वेरिएंट का खौफ अब सबकी चिंता का विषय बन गया है। क्योंकि, अब यह एक-एक करके 29 देशों तक अपने पैर पसर चुका है। इन देशों में अब भारत का नाम भी शमिल हो चुका है। जी हां, भारत के कर्नाटक और बेंगलुरु से अब तक Omicron वेरिएंट के 2-2 मामले सामने आचुके हैं। इसी बीच महाराष्ट्र में एक नवंबर के बाद से आए 25 अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के साथ ही नजदीकी संपर्क में आए 3 अन्य लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। हालांकि, इन लोगों में अब तक Omicron वेरिएंट के पाए जाने की पुष्टि नहीं हुई है।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग का कहना :

बताते चलें, महाराष्ट्र के स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि, 'कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए इन सभी लोगों के सैम्पल को जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेज दिया गया है जिससे यह पता लगाया जा सके कि, इनमें से किसी में भी कोरोना के Omicron वैरिएंट की उपस्तिथि तो नहीं है।' हालांकि, अब Omicron वैरिएंट को मद्देनजर रखते हुए देशभर के हवाई अड्डों पर अंतरराष्ट्रीय यात्रियों पर कड़ी नजर राखी जा रही है। किसी भी यात्री के आने पर पहले उसका टेस्ट किया जा रहा है।

महाराष्ट्र में 861 यात्रियों की जांच :

खबरों की मानें तो, महाराष्ट्र में 30 नवंबर की रात से 2 दिसंबर की सुबह तक कुल 861 अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की जांच की गई, इसमें तीन यात्री कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी किए गए नए आदेश के तहत सभी सेम्पल्स को अब जीनोमिक सिक्वेंसिंग के लिए भेजा गया है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co