28 Children  sick due to food poisoning in Badaun
28 Children sick due to food poisoning in BadaunSocial Media

बदायूं में सर्वोदय बालिका आवासीय विद्यालय में बच्चे हुए फूड पॉइजनिंग का शिकार

हाल ही में खबर आई है कि, उत्तर प्रदेश के बदायूं (Badaun) के समरेर इलाके में स्थित सर्वोदय बालिका आवासीय विद्यालय में 28 बच्चे कथित तौर पर फूड पॉइजनिंग के शिकार हुए।

बदायूं, उत्तर प्रदेश। यूपी के बदायूं (Badaun) जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर आई है कि, बदायूं के समरेर इलाके में स्थित सर्वोदय बालिका आवासीय विद्यालय में 28 बच्चे कथित तौर पर फूड पॉइजनिंग के शिकार हुए। जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मामले की जांच की जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, आज रविवार 3 अप्रैल 2022 को क्षेत्र के ब्लॉक समरेर में स्थित आश्रम पद्धति से समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित सर्वोदय आवासीय बालिका विद्यालय में देर रात दूषित खाना खाने से 28 बच्चे बीमार हो गए। सभी बच्चों को उल्टी और चक्कर की शिकायत होने पर समरेर स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब सभी बच्चों की हालत नियंत्रण में बताई जा रही है। ये खबर सामने आने के बाद सभी लोग काफी परेशान हैं और इस मामले कि जांच की जा रही है।

CMO ऋषि राज ने बताया:

इस घटना पर CMO ऋषि राज ने बयान जारी किया है। इस घटना के बारे में बात करते हुए CMO ऋषि राज ने बताया कि, "कल रात कुछ बच्चों ने हल्के सर और पेट दर्द की शिकायत की जिसके बाद उनको चिकित्सा उपलब्ध कराई। बच्चों ने दस्त और उल्टी की शिकायत नहीं की है।"

बता दें कि, बदायूं के समरेर ब्लॉक में जयप्रकाश नारायण सर्वोदय आवासीय विद्यालय है। इस विद्यालय में बच्चों ने मेस में बना खाना खाया था। थोड़ी देर बाद ही बच्चों की तबियत बिगड़ने लगी। इस बारे में बात करते हुए बच्चों ने बताया कि, आलू और लौकी की सब्जी बनी थी, खाना खाते समय बच्चों को घबराहट होने के साथ चक्कर आने लगे। इसके बाद खाने को फेंक दिया गया। आनन-फानन में 28 बच्चों को समरेर सीएचसी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जबकि 8 बच्चों को अस्पताल में स्टाफ की कमी के चलते सीएससी दातागंज में भर्ती कराया गया। फिलहाल बच्चों की हालत ठीक बताई जा रही।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com