निजामुद्दीन: जमात से मध्यप्रदेश आये 107 लोग, 31 मिले भोपाल में

भोपाल, मध्यप्रदेश। दिल्ली निजामुद्दीन के एक इलाके में स्थित तबलीगी जमात पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए 107 लोग मध्य प्रदेश आए थे। जिनमें से 31 लोग मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में मिले।
निजामुद्दीन: जमात से मध्यप्रदेश आये 107 लोग, 31 मिले भोपाल में
निजामुद्दीन: जमात से मध्यप्रदेश आये 107 लोग, 31 मिले भोपाल मेंKavita Singh Rathore -RE

राज एक्सप्रेस। जहां कोरोना वायरस के मामलों के चलते पूरे देश में सन्नाटा छाया हुआ है। पूरा भारत लॉक डाउन के तहत बंद है। सड़कें खाली पड़ी है। वहीं, दिल्ली के निजामुद्दीन के एक इलाके में स्थित जमात के मरकज में हजारों लोग एक साथ एकत्रित हुए और ऐसा 1 दिन नहीं बल्कि 1 मार्च से लेकर 15 मार्च तक एकत्रित रहे।

35 लोग पाए गए कोरोना पॉजिटिव :

दरअसल, यहां इस्लामिक संगठन का एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस तबलीगी जमात पर मजहबी ट्रेनिंग का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जिसके लिए यहां हजारों लोग एकत्रित्र हुए थे। इस कार्यक्रम में शामिल होने इंडोनेशिया और मलेशिया से भी बहुत से इस्लामिक समुदाय के लोग आए थे। इस बात की जानकारी प्रशासन को लगते ही प्रशासन ने उचित कदम उठाया। इतना ही नहीं इस कार्यक्रम में शामिल होने वाले 35 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए।

200 से अधिक लोगों को किया गया क्वॉरंटाइन :

तबलीगी जमात पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए लोग कार्यक्रम खत्म होने के बाद विदेश में और यहां-वहां अलग-अलग शहरों में चले गए। जब प्रशासन को इस बात की जानकारी लगी। तो, प्रशासन ने इस कार्यक्रम में शामिल हुए हर एक व्यक्ति की जानकारी जुटाना शुरू कर दिया। संपूर्ण जानकारी में यह लोग कहां से आए थे, ये किससे मिले और वह कहां गए। इनमें से 35 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं जबकि, कई और में भी लक्षण पाए गए हैं। प्रशासन द्वारा बाकी के 200 से अधिक लोगों को क्वॉरंटाइन कर दिया गया है।

मध्य प्रदेश आए थे 107 लोग :

इसमें से कुछ लोग जो विदेशों से आए थे वह विदेश लौट गए। खबरों के अनुसार, दिल्ली के निजामुद्दीन से इस कार्यक्रम में शामिल हुए 107 लोग मध्य प्रदेश आए थे जिनमें से 31 लोग मप्र की राजधानी भोपाल में मिले।

भोपाल में इन जगहों पर मिले कई लोग :

खबरों के अनुसार, इन 107 लोगों में से कई लोग भोपाल की कई जगहों पर मिले। बताया जा रहा है, 11 लोग ऐशबाग के रहमानी मस्जिद से मिले। प्राप्त खबरों के अनुसार, यह लोग वर्मा से दिल्ली निजामुद्दीन कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। इसके बाद यह 11 लोग भोपाल आए। वहीं, दो लोग जहांगीराबाद की मस्जिद में मिले। इसके अलावा आठ लोगों की जमात जहांगीराबाद की सिकंदराजहां मज्जिद से मिले। 12 लोग जहांगीराबाद की ही एक दूसरी मस्जिद में मिले। इसके अलावा इनमें से कुछ लोगों की जमात दिल्ली के निजामुद्दीन मजार में भी रुकी थी।

सभी को किया जा रहा क्वॉरंटाइन :

प्रशासन द्वारा की गई जांच पड़ताल के बाद इन लोगों की जानकारी लगते ही मेडिकल टीम ने इन सभी का निरीक्षण किया और प्रबंध कर सबको क्वॉरंटाइन कर दिया गया। इन सभी को क्वॉरंटाइन करने के बाद सभी के सैंपल कोरोना की जांच के लिए भेज दिए गए हैं। खबरों के अनुसार, इस कार्यक्रम में शामिल हुए 50 अन्य लोगों की जमात अभी भोपाल में ही मौजूद है। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। इसके अलावा 4 दिन तक तलाश करने के बाद पुलिस इतने लोगों की जानकारी जुटा पाई है खबरों में एक यह बात भी सामने आई है कि, इन इन लोगों में से भारी संख्या में लोग भोपाल आकर वापस भी लौट चुके हैं।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com