Cabinet Expansion के पहले हलचल- हर्षवर्धन समेत कई मंत्रियों ने दिया इस्तीफा

Modi Cabinet Expansion: केंद्रीय मंत्रिमंडल के विस्तार से पहले आज PM आवास पर अहम बैठक हुई एवं आज कई मंत्रियों ने केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा दिया...
Cabinet Expansion के पहले हलचल- हर्षवर्धन समेत कई मंत्रियों ने दिया इस्तीफा
Cabinet Expansion के पहले हलचल- हर्षवर्धन समेत कई मंत्रियों ने दिया इस्तीफाSocial Media

Modi Cabinet Expansion: मोदी 2.0 के केंद्रीय कैबिनेट में बड़ा फेरबदल होने वाला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दूसरे कार्यकाल में पहली बार आज बुधवार शाम को अपने मंत्रिमंडल का बहुप्रतीक्षित विस्तार एवं पुनर्गठन करने जा रहे हैं। इससे पहले बड़ी सियासी हलचल देखने को मिल रही है और आज प्रधानमंत्री आवास पर अहम बैठक हुई जो संपन्न भी हो चुकी है।

मंत्रिमंडल विस्तार के पहले कई मंत्रियों ने दिया इस्तीफा :

केंद्रीय मंत्रिमंडल के विस्तार के ठीक पहले दिल्‍ली में बड़ी सियासी हलचल दिखी है और कई बड़े मंत्रियों ने आज इस्तीफा दिया है-

  • श्रम मंत्री संतोष गंगवार ने केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा दिया।

  • शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल 'निशंक' ने केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा दिया।

  • महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री देबाश्री चौधरी ने केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया है।

  • केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने भी स्वास्थ्य मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया है।

  • इसने अलावा फर्टिलाइजर मंत्री सदानंद गौढ़ा ने भी इस्तीफा दिया है।

  • केंद्रीय कैबिनेट से शिक्षा राज्य मंत्री संजय धोतरे ने भी इस्तीफा दे दिया है।

प्रधानमंत्री आवास से निकले रक्षा मंत्री और गृह मंत्री :

मिली जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री आवास पर हुई इस बैठक के संपन्न होने के बाद गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, नारायण राणे, पशुपति पारस, आरसीपी सिंह पीएम आवास से निकले। मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार में 43 नेता केंद्रीय मंत्री पद की शपथ लेंगे।

आज शाम 6 बजे कैबिनेट का विस्तार :

दरअसल, मंत्रिमंडल का विस्तार आज बुधवार शाम को किया जायेगा और मंत्रिमंडल में फेरबदल को अंतिम रूप देने के लिए PM मोदी और भारतीय जनता पार्टी का शीर्ष नेतृत्व गहन मंथन कर रहे हैं। इस बार मोदी सरकार में महिला मंत्रियों की संख्या बढ़ने की संभावना है। अनुप्रिया पटेल के अलावा दिल्ली की सांसद मीनाक्षी लेखी, हरियाणा की सांसद सुनीता दुग्गल और कर्नाटक की सांसद शोभा करंदलाजे को कैबिनेट में शामिल किए जाने की संभावना है। इधर, भाजपा सूत्रों का कहना है- राष्ट्रपति भवन में शाम 6 बजे होने वाले कैबिनेट विस्तार से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नए मंत्रियों से उनके आवास पर मुलाकात कर उन्हें अपनी उम्मीदों से अवगत कराना चाहेंगे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co