कनिका कपूर से मिलने वाले 45 लोगों की रिपोर्ट आई नेगेटिव

उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह समेत कनिका कपूर के सीधे संपर्क में आए 45 लोगों की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई है।
कनिका कपूर से मिलने वाले 45 लोगों की रिपोर्ट आई नेगेटिव
कनिका कपूर से मिलने वाले 45 लोगों की रिपोर्ट आई नेगेटिवSocial Media

राज एक्सप्रेस। उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह समेत कनिका कपूर के सीधे संपर्क में आए 45 लोगों की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई है। पूर्व सांसद अकबर अहमद डंपी के भतीजे आदिल अहमद की बर्थडे पार्टी 14 मार्च को हुई थी। इस पार्टी में ही कोविड-19 पॉजिटिव गायिका कनिका कपूर शामिल हुई थीं और जय प्रताप सिंह भी इस पार्टी में शामिल हुए थे। इस पार्टी के बाद वह राज्य के कई नेताओं से मिले थे और कई अहम बैठकों में भी हिस्सा लिया था।

बता दें, कनिका के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद से उत्तर प्रदेश में हड़कंप मच गया था। इसके बाद से स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह और उनकी पत्नी ने खुद को क्वारंटाइन कर लिया था। जयप्रताप सिंह अपनी पत्नी के साथ उस पार्टी में शामिल थे, जिसमें बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर भी गई थी। जयप्रताप सिंह 17 मार्च को हुई कैबिनेट बैठक में भी शामिल हुए थे। इसके बाद वह कैसरबाग स्थित स्वास्थ्य महानिदेशालय के संचारी रोग नियंत्रण कक्ष के निरीक्षण पर भी गए थे। इसके साथ ही अन्य बैठक में भी शामिल हुए थे।

पार्टी में आये थे कई बड़े नेता

इस पार्टी में राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया और उनके बेटे दुष्यंत सिंह परिवार संग शामिल हुए थे। उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह व उनकी पत्नी ने भी शिरकत की थी। पूर्व केन्द्रीय मंत्री जितिन प्रसाद भी परिवार के साथ शामिल हुए थे। इस के साथ ही दिल्ली के आदेश सेठ, रफत जमाल, आरती, उर्वशी, लखनऊ की नेहा, नैना भी शामिल हुयीं। आदिल ने पुलिस को इनके मोबाइल नम्बर भी उपलब्ध कराये हैं।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com