UP : संतकबीर नगर में हर्ष फायरिंग के दौरान लगी 5 बच्चों को गोली

आज भी कई क्षेत्रों में हर्ष फायरिंग का चलन है। कई बार इस के चलते बड़े हादसे हो जाते हैं। ऐसा ही एक हादसा उत्तर प्रदेश के संतकबीर नगर से सामने आया है। यहां, हर्ष फायरिंग के चलते 5 बच्चों को गोली लग गई।
UP : संतकबीर नगर में हर्ष फायरिंग के दौरान लगी 5 बच्चों को गोली
UP : संतकबीर नगर में हर्ष फायरिंग के दौरान लगी 5 बच्चों को गोलीSocial Media

संतकबीर नगर, उत्तर प्रदेश। पहले के ज़माने में शादियों या घर के किसी कार्यक्रम में गोली चलाने (हर्ष फायरिंग) का बड़ा रिवाज हुआ करता था। हालांकि, आज भी कई क्षेत्रों में यह चलन जारी है। कई बार इस हर्ष फायरिंग के चलते बड़े हादसे हो जाते हैं। ऐसा ही एक हादसा उत्तर प्रदेश के संतकबीर नगर से सामने आया है। यहां, हर्ष फायरिंग के चलते 5 बच्चों को गोली लग गई।

हर्ष फायरिंग में लगी 5 बच्चों को गोली :

दरअसल, उत्तर प्रदेश के संतकबीर नगर में एक परिवार में बच्चे के छठी-बरही के प्रोग्राम के दौरान खुशी में फायरिंग करते समय में 5 से 12 साल तक के 5 बच्चों को गोली लग गई। इस हादसे ने बच्चों की जिंदगी को खतरे में दाल दिया था। गोली लगते ही यह बच्चे घायल हो कर जमीन पर गिर पड़े। हालांकि, घायल हुए बच्चों को तुरंत ही अस्पताल पहुंचाया गया।

क्या है मामला ?

इस घटना के तहत संतकबीर नगर के धनघटा थाना क्षेत्र के अशरफपुर गांव में रहने वाले रामचंद्र भारती के घर बच्चे के छठी-बरही का फंक्शन था। इस फंक्शन में काफी मेहमान थे। इस दौरान कुछ महिलाएं गाना बजाना कर रहीं थी और किसी ने हर्ष फायरिंग की। व्यक्ति द्वारा फायरिंग करते ही 5 बच्चों के चीखने की आवाज आई। जब बच्चों को देखा गया तो पता चला कि, यह गोलियां जाकर उन 5 बच्चों को ही लगी हैं। इस घटना के बाद तुरंत घायल बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। इन 5 बच्चों में से 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है। इन दोनों को BRD मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया गया है।

नशे में की थी फायरिंग :

बताते चलें, फंक्शन में कई लोग शामिल हुए थे। इसी बीच नशे की हालात में रामचंद्र भारती के बेटे ने यह हर्ष फायरिंग की थी। फायरिंग से जो बच्चे घायल हुए वो DJ फ्लोर पर डांस कर रहे थे। इन बच्चों की पहचान 5 वर्षीय आयुष , 8 वर्षीय अर्चना , 6 वर्षीय राजन, 7 वर्षीय रागिनी और 12 वर्षीय सत्यम के नाम से हुई है। इनमें से अर्चना और आयुष की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस मामले की जानकारी पुलिस को मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फायरिंग करने वाले युवक को तुरंत गिर्टजट कर लिया और बंदूक जब्त कर ली है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com