5 criminals absconding from Yerwada jail in Pune
5 criminals absconding from Yerwada jail in PuneSocial Media

पुणे: येरवडा जेल से 5 अपराधी ग्रिल तोड़कर फरार

पुणे: सबसे सुरक्षित मानी जानें वाली जेलों में शामिल महाराष्ट्र की पुणे की येरवडा जेल से एक साथ 5 कैदियों द्वारा जेल की ग्रिल तोड़कर भागने का मामला सामने आया है।

पुणे : कई बार आपने फिल्मो में देखा होगा कि, खूंखार अपराधी जेल से फरार हो गए लेकिन यह सीन महाराष्ट्र की सबसे सुरक्षित मानी जानें वाली जेलों में शामिल पुणे की येरवडा जेल में सही हो गया है। दरअसल पुणे येरवडा जेल से एक साथ 5 कैदियों द्वारा जेल की ग्रिल तोड़कर भागने का मामला सामने आया है। इस घटना के सामने आते ही एहतियात के तौर पर पूरे इलाके को सील कर दिया गया है।

5 अपराधी जेल से फरार :

खबरों के अनुसार जेल से एक साथ भागे यह पांचो अपराधी खूंखार हैं। इनमें से 3 पर हत्या और मकोका (महाराष्ट्र कंट्रोल ऑफ ऑर्गेनाइज्ड क्राइम एक्ट) का केस दर्ज था। हालांकि, पुलिस छानबीन में जुट गई है। इलाके के चप्पे-चप्पे में तलाशी ली जा रही है। पुलिस इस काम में काफी तेजी दिखा रही है। क्योंकि पुलिस का मानना है कि, कोरोना वायरस के चलते पुणे में लॉकडाउन है और लॉकडाउन के कारण पांचों कैदी शहर से बाहर नहीं भाग पाएंगे।

पुलिस ने बताए अपराधियों के नाम :

पुलिस ने इन सभी अपराधियों के फोटो जारी करते हुए बताया कि, इन पांचों को कोरोना टेस्ट करने के चलते अलग रखा गया था। तब ही यह सभी बुधवार देर रात जेल की नई बिल्डिंग के कमरा नंबर 5 की खिड़की की ग्रिल को काट कर भागने में सफल हो गए। इन के नाम देवगन अजिनाथ चव्हाण, गणेश अजिनाथ चव्हाण, अक्षय कोंडाक्य चव्हाण, अंजिक्य उत्तम कांबले और सनी टाइरोन पिंटो है। इसके अलावा पुलिस ने आसपास के सभी पुलिस स्टेशनों में भी इन पांचों की फोटो भिजवा दी है।

जेल प्रशासन ने बताया :

जेल प्रशासन ने बताया है कि, जेल में सभी मरीजों का कोरोना टेस्ट किया जा रहा है। इसलिए जितने भी नए कैदी जो हाल ही में आये हैं। उन्हें येरवडा के पास हॉस्टल में बनाई गई अस्थायी जेल में रखा गया था। इनका भी हाल ही में कोरोना टेस्ट किया गया था। इनकी रिपोर्ट आने वाली है। रिपोर्ट आने क बाद उसके आधार पर इन्हें मुख्य जेल में भेज दिया जाना था।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com