अमृतसर में BSF के एक जवान ने अपने ही साथियों पर बरसाईं गोलियां
अमृतसर में BSF के एक जवान ने अपने ही साथियों पर बरसाईं गोलियांSyed Dabeer Hussain - RE

अमृतसर में BSF के एक जवान ने अपने ही साथियों पर बरसाईं गोलियां, 5 की मौत, कई घायल

Amritsar BSF Headquarter Firing: पंजाब के अमृतसर से एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि, अमृतसर में बीएसएफ की मेस में एक जवान ने फायरिंग कर दी। फायरिंग में पांच जवानों की मौत की सूचना है।

अमृतसर, भारत। पंजाब के अमृतसर से एक बड़ी खबर सामने आई है। हाल ही में खबर आई है कि, अमृतसर में बीएसएफ की मेस में एक जवान ने फायरिंग कर दी। गोली चलाने वाले कांस्टेबल सहित सीमा सुरक्षा बलों (BSF) के पांच जवानों के मौत हो गई। बाकि कुछ अन्य घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना के बाद गोली चलाने वाले जवान ने खुद को भी गोली मार ली थी। उसे भी गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया है।

मानसिक तनाव से गुजर रहा था जवान:

मिली जानकारी के अनुसार, बताया जा रहा है कि समय से ज्यादा टाइम तक ड्यूटी करने के चलते जवान मानसिक तनाव से गुजर रहा था। एक रिपोर्ट के मुताबिक, ड्यूटी के समय को लेकर जवान की अपने अधिकारियों से कहासुनी भी हुई थी। जिसके बाद आज रविवार को गुस्से में आकर जवान ने परिसर में ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दीं। जिससे वहां अफरातफरी का माहौल हो गया और अन्य जवान जान बचाने के लिए इधर उधर भागने लगे। गोलीबारी के बाद सुतप्पा ने खुद को भी गोली मार ली।

जांच में जुटी पुलिस:

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इस घटना में सभी घायलों को गुरु नानक देव अस्पातल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक, गोली चलाने वाला शख्स बीएसएफ का ही जवान है। आरोप है कि, सुतप्पा से ज्यादा काम लिया जा रहा था।

बीएसएफ ने जारी किया बयान:

बीएसएफ ने घटना को लेकर बयान जारी किया है। बीएसएफ ने कहा है कि, यह घटना अमृतसर के हेडक्‍वार्टर 144 बटालियन खासा में हुआ है। इस घटना में गोली चलाने वाले जवान सतप्‍पा सहित 6 जवान घायल हुए थे। इनमें से पांच की मौत हो गई है, जबकि एक का इलाज चल रहा है। उसकी हालत गंभीर है। साथ ही घटना की कोर्ट का इंक्‍वायरी के आदेश भी दे दिए गए हैं।

वहीं IG बीएसएफ आसिफ जलाल ने कहा कि, "ये घटना सुबह साढ़े नौ बजे के आसपास हुई है, एक कांस्टेबल ने गोली चलाई है जिसमें BSF के पांच जवानों की मृत्यु हो गई है और एक व्यक्ति घायल है। गोली चलाने वाला कांस्टेबल भी घायल है।"

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com