पुणे-अहमदनगर रोड पर दर्दनाक सड़क हादसा, 5 लोगों की मौत
पुणे-अहमदनगर रोड पर दर्दनाक सड़क हादसा, 5 लोगों की मौतSyed Dabeer Hussain - RE

पुणे-अहमदनगर रोड पर दर्दनाक सड़क हादसा, 5 लोगों की मौत

महाराष्ट्र में पुणे-अहमदनगर (Pune-Ahmednagar) रोड पर रविवार देर शाम एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। इस घटना में पांच लोगों की मौत और पांच लोग घायल हो गए हैं।

देश के किसी न किसी राज्‍य में भीषण हादसे जैसी खबर रोजाना ही सुनने को मिलती हैं। ताजा मामला महाराष्ट्र में पुणे-अहमदनगर से सामने आया है। हाल ही में महाराष्ट्र में पुणे-अहमदनगर (Pune-Ahmednagar) रोड पर दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। महाराष्ट्र में पुणे-अहमदनगर रोड पर रविवार देर शाम एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। रविवार शाम एक ट्रक की एक कार और दो मोटरसाइकिल से टक्कर हुई। इस घटना में पांच लोगों की मौत और पांच लोग घायल हो गए हैं।

हादसे में 5 लोगों की मौत:

जानकारी के मुताबिक, ये हादसा रविवार देर शाम को हुआ। जहां एक ट्रक ने एक कार और दो मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे 5 लोगों की मौत हो गई। जबकि अन्‍य पांच गंभीर रूप से घायल हुए। वहीं, घायलों को जिले के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हादसे की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को बाहर निकाला। ये हादसा इतना भीषण था, इसका अंदाजा आप इसी बात से लगाया जा सकता है कि, शवों को बाहर निकालने के लिए कार के कई हिस्सों को कटर से काटा गया।

पुलिस अधिकारी ने बताया:

शिकारपुर पुलिस के मुताबिक, इस हादसे में कार में सवार 2 लोग और 2 मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोगों की मौत हो गई। ये बाइक से जा रहे थे। जानकारी के अनुसार, ट्रक ने कार और मोटरसाइकिल पर अचानक पीछे से टक्कर मारी थी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों को रास्ते से हटाया। हादसे के चलते पुणे-अहमदनगर रोड कुछ देर के लिए जाम रहा।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि, सभी मृतकों के शवों को जिला हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया गया है। इस दौरान पुलिस अधिकारी ने बताया कि, बाकी अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। हादसे की जनकारी मिलने के बाद पुलिस ने मृतकों के रिश्तेदारों और परिवारवालों को सूचित किया।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com