दिल्ली: इंडिया गेट पर ट्रैक्‍टर जलाने वाले 5 प्रदर्शनकारी गिरफ्तार

दिल्ली: सोमवार की सुबह कई प्रदर्शनकारियों ने दिल्‍ली के इंडिया गेट के सामने कृषि कानून का विरोध करते हुए एक ट्रैक्टर जला डाला। ट्रैक्टर जलने वाले यह पांचों प्रदर्शनकारी अब गिरफ्तार हो गए हैं।
5 protesters arrested who lit tractor at India Gate Delhi
5 protesters arrested who lit tractor at India Gate DelhiSocial Media

दिल्ली। हाल ही केंद्र सरकार द्वारा संसद के दोनों सदनों से पारित हुए तीन कृषि विधेयकों पर रविवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के भी हस्ताक्षर हो गए, जिसके बाद अब बिल कानून में तब्दील हो गया है। कृषि बिल के कृषि कानून बनते ही इसके खिलाफ देशभर में प्रदर्शन तेज हो गया। इसी के चलते सोमवार की सुबह कई प्रदर्शनकारियों ने दिल्‍ली के इंडिया गेट के सामने एक ट्रैक्टर जला डाला। ट्रैक्टर जलने वाले यह पांचों प्रदर्शनकारी अब गिरफ्तार हो गए हैं।

ट्रैक्टर जलने वाले 5 प्रदर्शनकारी गिरफ्तार :

दरअसल, देशभर में कई जगह कृषि कानून का विरोध जारी है, इसी बीच आज यानि सोमवार की सुबह कई किसानों ने इंडिया गेट के सामने प्रदर्शन करते हुए राजपथ पर पहुंचकर एक ट्रैक्टर में आग लगा दी। बता दें, यह प्रदर्शनकारियों पंजाब युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता बताए जा रहे थे। इस विरोध प्रदर्शन के बाद पुलिस ने शाम तक ट्रैक्टर जलने वाले 5 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार लिया है। इन प्रदर्शनकारियों पर कई तरह के मामले दर्ज किए गए हैं। जिनमें महामारी अधिनियम, आपदा प्रबंधन अधिनियम, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के अलावा IPC की धारा 188, 435, 283, 285, 269 के तहत मामले दर्ज हुए हैं।

पुलिस ने बताया :

पांचों प्रदर्शनकारी को गिरफ्तार करने वाले पुलिस कर्मी ने बताया कि, यह सभी लोग हाथों में शहीद भगत सिंह के पोस्टर लेकर आए थे। इंडिया गेट पर आकर पहले इन्होने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की उसके बाद जिस ट्रैक्टर को ट्रक में रख कर लाए थे, उसे आग के हवाले कर दिया था। यह सभी एक साथ इनोवा कार से आये थे। इन दोनों ही वाहनों को जब्त कर लिया गया है।

पंजाब के युवा कांग्रेस सचिव का था ट्रैक्टर :

खबरों की मानें तो, जलाया गया ट्रैक्टर पंजाब के युवा कांग्रेस सचिव संदीप सिंह भुल्लर ने इसी साल 19 सितंबर को ही खरीदा था। संदीप सिंह भुल्लर भठिंडा पंजाब के ही एक किसान भी बताये जा रहे हैं। पुलिस ने बताया कि, संदीप द्वारा अपने इस ट्रैक्टर को 20 सितंबर को भी जलाने की कोशिश की गई थी, लेकिन पंजाब-हरियाणा शम्भू बॉर्डर पर इस कोशिश को फायर ब्रिगेड ने नाकाम कर दिया था।

दो दिन पहले बनाया प्लान :

पंजाब में की गई नाकाम कोशिश के बाद इन्होने इस ट्रैक्टर को दिल्ली के राजपथ पर जलाने का प्लान दो दिन पहले ही बनाया था। बनाये गए प्लान के मुताबिक, संदीप अन्य कई कार्यकर्ताओं के साथ सुबह 3:30 बजे ट्रैक्टर लेकर दिल्ली पहुंचा और सबने मिलकर ट्रैक्टर को जला दिया।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com