Monkeypox: दिल्ली में मंकीपॉक्स का 5वां मरीज मिला
Monkeypox: दिल्ली में मंकीपॉक्स का 5वां मरीज मिलाSocal Media

दिल्ली में मंकीपॉक्स का 5वां मरीज मिला, 22 वर्षीय महिला एलएनजेपी में भर्ती

देश में कोरोना वायरस के बाद अब मंकीपॉक्स (Monkeypox) का संक्रमण भी बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। ऐसे में दिल्ली में मंकीपॉक्स का एक और मामला सामने आया है।

दिल्ली, भारत। देश में कोरोना वायरस के बाद अब मंकीपॉक्स (Monkeypox) का संक्रमण भी तेजी से बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। ऐसे में दिल्ली में मंकीपॉक्स का एक और मामला सामने आया है। दिल्ली में मंकीपॉक्स के 5वें मरीज की रिपोर्ट की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है।

बता दें कि, दिल्ली में मंकीपॉक्स वायरल का पांचवा मरीज मिला है। यहां लोक नायक जयप्रकाश अस्पताल (LNJP हॉस्पिटल) में भर्ती महिला की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बता दें, नाइजीरिया की यात्रा कर चुकी अफ्रीकी मूल की एक 22 वर्षीय महिला को मंकीपॉक्स की पुष्टि होने के बाद इलाज के लिए एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों की टीम सभी संक्रमित और संदिग्ध मरीजों का इलाज कर रही है।

जानकारी के लिए बता दें कि, दिल्ली में यह दूसरी महिला है, जिसमें मंकीपॉक्स के संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके अलावा दिल्ली में मिले मंकीपॉक्स संक्रमण के अन्य तीनों मरीज पुरुष हैं। इसके साथ ही दिल्ली में मंकी पॉक्स का यह पांचवां मामला है। वहीं, दिल्ली में मंकीपॉक्स के पहले मरीज को सोमवार को एलएनजेपी अस्पताल से छुट्टी दी गई थी।

लोकनायक अस्पताल के चिकित्सा निदेशक डॉ. सुरेश कुमार ने बताया कि, "हमने अध्ययन किया कि, वर्तमान में दिल्ली में ओमिक्रोन का कौन सा संस्करण सक्रिय है। विश्लेषण किए गए नमूनों में से 50% बीए2.75 सबवेरिएंट के लिए सकारात्मक थे। यह अभी संक्रमण का प्रमुख कारण है, अन्य प्रकारों की तुलना में तेजी से फैल रहा है और प्रतिरक्षा से बच रहा है।

डॉ. सुरेश ने बताया कि, "लोकनायक अस्पताल में मंकीपॉक्स के कुल पांच मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से एक मरीज को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। वहीं अस्पताल में मंकीपॉक्स के अभी चार मरीज भर्ती हैं, इनमें दो महिला और दो पुरुष मरीज शामिल हैं। चारों मरीजों की स्थिति अब बेहतर है।"

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co