ओडिशा में बस पलटने से 6 पर्यटकों की मौत- कई घायल, पीएम मोदी ने जताया दुख

ओडिशा (Odisha) के गंजम जिले के कलिंगा घाट में मंगलवार देर रात बस के पलट जाने से पश्चिम बंगाल के कम से कम 6 पर्यटकों की मौत हो गई। वहीं, इस हादसे में 40 यात्री घायल हो गए।
ओडिशा में बस पलटने से 6 पर्यटकों की मौत
ओडिशा में बस पलटने से 6 पर्यटकों की मौतSocial Media

भुवनेश्वर, भारत। ओडिशा में भीषण हादसे की खबर सामने आई है। खबर आई है कि, ओडिशा (Odisha) के गंजम जिले के कलिंगा घाट में मंगलवार देर रात बस के पलट जाने से पश्चिम बंगाल के कम से कम 6 पर्यटकों की मौत हो गई। वहीं, इस हादसे में 40 यात्री घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी देते हुए बताया कि, मृतकों में चार महिलाएं हैं।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस हादसे में चार महिला सहित दो पुरुषों की मौत हुई है। घायल हुए लोगों को भंजनगर अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। वहीं कुछ लोगों की हालत गंभीर है, जिन्हें बरहामपुर के एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल ले जाया गया।

पुलिस ने बुधवार को बताया कि यह घटना गंजम के दुर्गाप्रसाद गांव के पास आधी रात को हुई और घायलों में 15 लोगों की हालत गंभीर है। गंजम के पुलिस अधीक्षक बृजेश राय ने कहा कि, बस 77 लोगों को लेकर जा रही थी, जिनमें पश्चिम बंगाल के हावड़ा और हुगली जिलों के लगभग 65 पर्यटक थे। बस कंधमाल जिले के दरिंगीबंदी से आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम की तरफ जा रही थी, तभी यह हादसा हुआ।

घटना के बाद भंजनगर पुलिस तुरंत दुर्घटनास्थल पर पहुंच गई और बचाव कार्य शुरू कर दिया। हालांकि, अभी तक दुर्घटना के सही कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन कुछ यात्रियों ने कहा कि, ब्रेक फेल होने के कारण यह हादसा हुआ।

पीएम मोदी ने जताया दुख:

ओडिशा के गंजम जिले में हुए बस हादसे पर प्रधानमंत्री मोदी ने दुख जताया है। पीएम ने कहा कि, "ओडिशा के गंजम जिले में एक दुखद दुर्घटना के कारण लोगों की जान जाने से मुझे गहरा दुख हुआ है। इस दुखद घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। मैं घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।"

ममता बनर्जी ने जताया शोक:

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ट्वीट कर इस हादसे पर शोक जताया है। उन्होंने कहा कि, "हमारा प्रशासन मृतकों के शीघ्र पोस्टमॉर्टम, घायलों के इलाज और उनकी वापसी के लिए ओडिशा के अधिकारियों के साथ समन्वय कर रहा है। प्रमुख सचिव, आपदा प्रबंधन और विधायक उदयनारायणपुर के नेतृत्व में एक उच्च स्तरीय टीम को ओडिशा भेजा जा रहा है।"

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com