मिजोरम में 10 मई से 7 दिन के संपूर्ण लॉकडाउन की घोषणा

देश के नॉर्थ ईस्ट राज्यों में भी सख्त प्रतिबंध लागू किए जा रहे हैं। इन्हीं राज्यों में मिजोरम का नाम भी शामिल है। मिजोरम की सरकार ने राज्य में 7 दिन के संपूर्ण लॉकडाउन लागू करने की घोषणा कर दी है।
मिजोरम में 10 मई से 7 दिन के संपूर्ण लॉकडाउन की घोषणा
मिजोरम में 10 मई से 7 दिन के संपूर्ण लॉकडाउन की घोषणा Syed Dabeer Hussain - RE

मिजोरम। भारत में कोरोना का आंकड़ा आज इस कदर बढ़ गया है कि, हर दिन 4 लाख से ज्यादा मामले सामने आरहे हैं। इसी के चलते देश के कई राज्यों में एक बार फिर से वीकेंड लॉकडाउन या कर्फ्यू या नाइट कर्फ्यू की घोषणा कर दी गई है। अब तो देश के नॉर्थ ईस्ट राज्यों में भी सख्त प्रतिबंध लागू किए जा रहे हैं। वहीं, इन्हीं राज्यों में मिजोरम का नाम भी शामिल है। मिजोरम की सरकार ने राज्य में 7 दिन के संपूर्ण लॉकडाउन लागू करने की घोषणा कर दी है।

मिजोरम में लगेगा लॉकडाउन :

दरअसल, कोरोना से सावधानी रखने के लिए देश भर में लगातार 2 महीने से भी ज्यादा समय तक लॉकडाउन रहा। परंतु आर्थिक नुकसान को देखते हुए सरकार ने देश को अनलॉक कर दिया था। वहीं, अब कई राज्य की सरकारें अपने लेवल पर दोबारा लॉकडाउन का रास्ता चुनती नजर आ रही हैं। इन राज्यों की राह पर चल कर ही अब मिजोरम में भी सोमवार यानि 10 मई से एक बार फिर पूर्ण लॉकडाउन लागू किया जा रहा है। जी हां, मिजोरम में 10 मई की सुबह 4 बजे से 17 मई सुबह 4 बजे तक पूर्ण लॉकडाउन लागू करने की घोषणा की है।

खुले रहेंगे इंटर स्टेट बॉर्डर :

बताते चलें, भले मिजोरम में संपूर्ण लॉकडाउन की घोषणा कर दी गई हो, लेकिन इस दौरान भी इंटर स्टेट बॉर्डर को खोलने की अनुमति दी गई है। यानी बाहर से आने वालों को राज्य में आने की अनुमति रहेगी, लेकिन ऐसे लोगों के पास कोरोना की नेगेटिव रिपोर्ट होना अनिवार्य है। साथ ही इन्हे राज्य में प्रवेश दिए जाने के बाद 10 दिन तक होम आइसोलेशन में रहना अनिवार्य होगा।

बंद होंगे यह स्थल :

मिजोरम में संपूर्ण लॉकडाउन की घोषणा कर दी गई है। इस लॉकडाउन के तहत यहाँ 10 मई से सभी धार्मिक स्थल, शैक्षणिक संस्थान, पार्क, पिकनिक स्पॉट, थिएटर, जिम, कम्युनिटी सेंटर, रेस्टोरेंट, शॉपिंग कॉम्पलेक्स, मॉल और सभी तरह के सामाजिक आयोजनों कार्यक्रमों को बंद कर दिया जाएगा।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com