9 dead bodies found in well at Warangal of Telangana
9 dead bodies found in well at Warangal of TelanganaSocial Media

एक कुएं से 9 शव मिलने पर तेलंगाना के वारंगल में फैली दहशत

तेलंगाना के वारंगल से एक कुएं में से कुल 9 शव मिले हैं। इस घटना के सामने आते ही पूरे इलाके के लोगों में दहशत फैल गई है। जानिए, क्या है पूरा मामला ...

राज एक्सप्रेस। तेलंगाना के वारंगल से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। इस घटना के तहत एक फैक्ट्री के पास के कुएं में से कुल 9 शव मिले हैं। इस कुएं से कल 4 शव निकाले गए और आज 5 शव निकाले गए। इस प्रकार से आज तक कुएं में से कुल 9 शव मिले हैं। इस घटना के सामने आते ही पूरे एरिये में यह खबर जंगल में आग की तरह फैल गई। पूरे इलाके के लोगों में दहशत फैल गई है।

क्या है पूरा मामला :

दरअसल, तेलंगाना के वारंगल रूरल में पुलिस को कुएं में शव दिखने की खबर मिली। जब पुलिस मौके पर पहुंची और इन शवों को निकलना शुरू किया तो, एक के बाद एक करके शव निकलते ही गए। पुलिस ने सभी शवों को निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए MGM हॉस्पिटल भेज दिया है। खबरों के अनुसार, मृत सभी लोग बंगाल और बिहार के रहने वाले श्रमिक थे। इन शवों में बच्चों और महिलाओं के शव भी पाए गए हैं। अंदाजा लगाया जा रहा है कि, इन सभी ने लॉकडाउन के चलते भुखमरी के चलते कुएं में कूद कर जान दे दी।

पुलिस ने बताया :

पुलिस ने बताया कि उन्हें गीसुगोंडा मंडल के गोर्टेकुंटा इंडस्ट्रियल एरिया के एक कुएं में प्रवासी श्रमिकों के कुछ शव पड़े होने की खबर मिली थी। खबर मिलते ही वह मौके पर पहुंचे और शवों को निकालना शुरू कर दिया। पुलिस ने बताया कि, आसपास के इलाकों से पूछताछ करने पर पता चला है कि, यह सभी श्रमिक उसी इलाके के एक कोल्ड स्टोरेज में काम करते थे। पुलिस ने बताया कि इन 9 शवों में एक बच्चा और एक महिला भी शामिल है।

जांच में सामने आया :

पुलिस द्वारा की गई जांच में यह भी सामने आया है कि, इनमें से सात लोग पश्चिम बंगाल के और दो मजदूर बिहार के रहने वाले थे। वे तेलंगाना में कोल्ड स्टोरेज में काम करने के लिए आए थे। लॉकडाउन के चलते उनकी आमदनी बंद होने से वह काफी परेशान थे। वे अपने गांव जाने वाले थे, लेकिन अचानक ही वह सभी लापता हो गए थे और कल और आज उनके शव मिले हैं।

पुलिस आगे छानबीन करेगी :

पुलिस ने बताया कि सभी शवों के मिलने पर यह मामला दर्ज कर लिया गया है। अब पुलिस इस मामले पर आगे छानबीन करेगी। पुलिस ने प्रवासी श्रमिकों से जुड़े सभी लोगों को पूछताछ करने के लिए बुलाया है। पुलिस को उम्मीद है की जल्द ही सही मामला सामने आएगा। पुलिस ने यह भी बताया कि, सभी शवों को बाहर निकालने के लिए पंप का सहारा लेकर कुएं का पानी निकालना पड़ा।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com