गया में एक व्यक्ति ने अपने ससुराल के सदस्यों पर हमला
गया में एक व्यक्ति ने अपने ससुराल के सदस्यों पर हमलाSocial Media

गया में एक व्यक्ति ने अपने ससुराल के सदस्यों पर किया हमला, दो की मौत और 4 घायल- आरोपी गिरफ्तार

बिहार में गया (Gaya) शहर से एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि, गया के रामपुर में एक व्यक्ति ने अपने ससुराल पक्ष के लोगों पर हमला कर दिया, जिसमें 2 लोगों की मौत हो गयी।

गया, भारत। बिहार में गया शहर से एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि, बिहार के गया के रामपुर में एक व्यक्ति ने अपने ससुराल पक्ष के छह लोगों पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया, जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई। जबकि 4 अन्य लोग घायल हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना गया शहर के रामपुर थाना क्षेत्र की है, जहां आज मंगलवार की सुबह एक व्यक्ति ने अपने ससुराल पक्ष के छह लोगों पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया, इस दौरान दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, चार अन्य लोग घायल हो गए हैं।

इस दौरान घायल हुए लोगों को इलाज के लिए गया शहर के अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि, गंभीर रूप से घायल 2 लोगों को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है। घटना रामपुर थाना क्षेत्र के गया कॉलेज के खेल परिसर स्थित भुई टोली की है।

जानकारी के मुताबिक, इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई। घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर, पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल अस्पताल भेजा गया। घटना में 7 वर्षीय लेधा कुमार, 6 वर्षीय लकी कुमार, 30 वर्षीय गीता देवी एवं एवं एक अन्य व्यक्ति शामिल है।

रामपुर थानाध्यक्ष ने कही यह बात:

रामपुर थानाध्यक्ष रवि कुमार ने इस घटना के बारे में बात करते हुए बताया कि, "हमें सुबह 4 बजे घटना की सूचना मिली और फिर तुरंत पुलिस पहुंचकर व्यक्ति को गिरफ्तार किया। घटना में 2 लोगों की मौत और 4 लोग घायल हुए हैं।"

रामपुर थानाध्यक्ष रवि कुमार ने इस घटना के बारे में आगे बताया कि, "घटना के कारण का पता लगाया जा रहा है। घायल 4 लोगों का इलाज चल रहा है जिसमें 2 लोग गंभीर हैं।"

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co