मंत्री रविशंकर प्रसाद के Twitter ब्लॉक की असली वजह बना ए. आर रहमान का गाना

माइक्रो ब्लॉगिंग साइट Twitter ने शुक्रवार को IT मिनिस्टर रविशंकर प्रसाद का अकाउंट एक घंटे के लिए ब्लॉक कर दिया था। अब वह अपना अकाउंट ब्लॉक करने का जिम्मेदार ए. आर रहमान के गाने को बता रहे हैं।
मंत्री रविशंकर प्रसाद के Twitter ब्लॉक की असली वजह बना ए. आर रहमान का गाना
मंत्री रविशंकर प्रसाद के Twitter ब्लॉक की असली वजह बना ए. आर रहमान का गानाTwitter

राज एक्सप्रेस। हर एप्लीकेशन अपनी लांचिंग के समय कुछ नियम व शर्ते रखती है। जिन्हें उस ऐप के यूजर्स को मानना ही पड़ता है। यदि किसी वजह से यूजर्स इन नियमों का उल्लंघन करते हैं तो, वो ऐप उनके अकाउंट को बिना किसी अनुमति के सस्पेंड या ब्लॉक कर देती है। भले वो कोई बड़ा नेता, सेलिब्रिटी हो या आम आदमी। ऐसा ही कुछ पिछले दिन भारत के आईटी (IT) मिनिस्टर रविशंकर प्रसाद के साथ हुआ। माइक्रो ब्लॉगिंग साइट Twitter ने उन्हें एक घंटे के लिए ब्लॉक कर दिया था। अब रविशंकर प्रसाद अपना अकाउंट ब्लॉक करने का जिम्मेदार ए. आर रहमान के गाने को बता रहे हैं।

क्या है मामला :

दरअसल, शुक्रवार को बहुचर्चित सोशल मीडिया प्लेटफार्म Twitter ने भारत के IT मिनिस्टर रविशंकर प्रसाद का आधिकारिक ट्विटर अकाउंट ब्लॉक कर दिया था। हालांकि, यह मात्र 1 घंटे के लिए ही ब्लॉक किया गया था। इसके बाद Twitter ने कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद का अकाउंट ब्लॉक करने का कारण उनके द्वारा अमेरिकन कानून का उल्लंघन करने को बताया था, लेकिन उनका कहना है कि, उनपर लगे ये आरोप गलत है। बल्कि उनका अकाउंट म्यूजिक डायरेक्टर ए आर रहमान के 'मां तुझे सलाम' गाने और सोनी म्यूजिक की वजह से ब्लॉक किया गया था।

प्रसाद ने कॉपीराइट नियमों का उल्लंघन बताया :

बताते चलें, केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद का कहना है कि उन्होंने साल 2017 की एक पोस्ट में 1971 की जंग की जीत की सालगिरह के अवसर पर भारतीय फौज को एक समर्पित करते हुए एक गाने का वीडियो पोस्ट किया था। इस वीडियो के बैकग्राउंड में जो गाना बज रहा था वो ए आर रहमान का मां तुझे सलाम था।' उनका कहना है कि, उनका अकाउंट इस पोस्ट के बाद ही ब्लॉक किया गया था। इसके अलावा उन्होंने इस ट्वीट को कथित तौर पर कॉपीराइट नियमों का उल्लंघन बताया है।

सोनी ने कहा ट्वीट हटाने :

खबरों की मानें तो, सोनी म्यूजिक ने इस गाने पर कॉपी राइट का दावा किया है। इसलिए Twitter के नियमों के तहत यह पोस्ट कॉपीराइट के नियमों का उल्लंघन कर रहा था। इसलिए सोनी ने Twitter को इस ट्वीट को हटाने के लिए कहा था। इसी के चलते Twitter ने रविशंकर प्रसाद का Twitter अकाउंट एक घंटे के लिए ब्लॉक कर दिया था।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com