कुल्लू में AAP का रोड शो, केजरीवाल बोले- हिमाचल प्रदेश का कई हज़ार करोड़ रुपए का बजट

मुख्यमंत्री और AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में रोड शो किया। इस दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) भी मौजूद रहे।
कुल्लू में अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान का रोड शो
कुल्लू में अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान का रोड शोSocial Media

कुल्लू, भारत। हिमाचल प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीति गर्म होती जा रही है। हिमाचल में दिल्ली की सत्तारूढ़ पार्टी आम आदमी पार्टी अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश कर रही है। ऐसे में आज दिल्ली के मुख्यमंत्री और AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में रोड शो किया है। इस दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) भी मौजूद रहे।

अरविंद केजरीवाल ने कही यह बात:

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि, "आज घर जाकर अपने बच्चों की शक्ल देखना और सोचना। कौन सी पार्टी इनको अच्छी शिक्षा दे सकती है, अच्छा भविष्य दे सकती है, रोज़गार दे सकती है? फिर Vote देना।"

हिमाचल प्रदेश का कई हज़ार करोड़ रुपए का बजट है: अरविंद केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि, "हिमाचल प्रदेश का कई हज़ार करोड़ रुपए का बजट है, लेकिन पिछले 20 साल में यहां एक भी नया सरकारी स्कूल, सड़क, डिस्पेंसरी, सरकारी अस्पताल बना? तो ये सारा पैसा कहां जाता है? एक बार कांग्रेसियों की जेब में गया और एक बार भाजपा की जेब में गया।"

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि, "ये तिरंगा हमारी जान है, लेकिन ये तिरंगा तब ऊंचा होगा जब देश के हर बच्चे को अच्छी शिक्षा मिलेगी, ग़रीबी दूर होगी, किसान-मज़दूर को पूरा दाम मिलेगा।"

भगवंत मान ने कही यह बात:

रोड शो के दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि, "पिछले 100 दिन में हमने ऐसे फ़ैसले लिए जो पिछले 75 साल में नहीं लिए गए। लोगों का हम पर विश्वास बना है कि कोई आया है, जो हमारे Tax के पैसों को बचा रहा है। हमें पता है खज़ाने का लूटा पैसा कहां पड़ा है। हम वो पैसा निकाल कर जनता की जेब में भरेंगे।"

भगवंत मान ने आगे कहा कि, "पत्रकार ने पूछा कि आप कमल (BJP) की आंधी को कैसे रोकते हो? मैंने कहा कि, कमल "कीचड़" में खिलता है और कीचड़ की सफ़ाई "झाड़ू" करती है।Himachal में भी झाड़ू ही कीचड़ साफ़ करेगी।"

उन्होंने कहा कि, "डिब्बों का क़ुसूर नहीं होता, इंजन ही ख़राब मॉडल के लगा रखे हैं। दिल्ली और पंजाब वालों ने "Engine" बदला तो विकास की गाड़ी पटरी पर आ गई। अब पूरे देश के लोग अपने राज्य में AAP की सरकार चाहते हैं।"

उन्होंने कहा कि, "सबसे पहले दिल्ली वालों ने इंजन बदला और लेटेस्ट मॉडल केजरीवाल को चुना तो दिल्ली के विकास की गाड़ी पटरी पर आ गई। अब पंजाब की बारी है। हर राज्य कह रहा है कि, AAP की सरकार हमारे यहां होनी चाहिए।"

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com