केंद्रीय विद्यालय संगठन ने जारी किया शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए प्रवेश कार्यक्रम

यदि आप भी केंद्रीय विद्यालय में किसी का एडमिशन कराना चाहते हैं, तो हो सकती है यह खबर आपके काम की। क्योंकि, केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) ने शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए प्रवेश कार्यक्रम जारी कर दिया।
KVS ने जारी किया शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए प्रवेश कार्यक्रम
KVS ने जारी किया शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए प्रवेश कार्यक्रमSocial Media

राज एक्सप्रेस। आज हर कोई अपने बच्चे का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय (Central School) में कराना चाहता हैं। यदि आप भी केंद्रीय विद्यालय में किसी का एडमिशन कराने के लिए प्रवेश शुरू होने का इंतज़ार कर रहे थे, तो हो सकती है यह खबर आपके काम की। क्योंकि, केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) ने शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए प्रवेश कार्यक्रम जारी कर दिया है।

KVS ने जारी किया प्रवेश कार्यक्रम :

यदि आप काफी समय से केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) के शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए प्रवेश कार्यक्रम के जारी होने का इंतज़ार कर रहे थे, तो जान लें, KVS ने कक्षा 1 से 9 तक में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया सोमवार यानी आज से कर दी गई है। शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए प्रवेश कार्यक्रम जारी होते ही अभिभावक आवेदन कर सकते हैं। जो कि, पूर्ण रूप से ऑनलाइन होगी। अभिभावकों को विवरण आधिकारिक वेबसाइट 'kvsonlineadmission.kvs.gov.in' पर मिल जाएगा। साथ ही वह वेबसाइट 'www.kvsangathan.nic.in' पर उपलब्ध लिंक से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

इस समय अनुसार कर सकते हैं आवेदन :

बताते चलें, केंद्रीय विद्यालय (Kendriya vidyalaya) प्रवेश 2022-23 (KV Admission 2022-23) विवरण आधिकारिक वेबसाइट kvsonlineadmission.kvs.gov.in पर उपलब्ध हैं। फिलहाल, KVS ने केंद्रीय विद्यालय में कक्षा 1 से 9 तक के प्रवेश के लिए ही प्रक्रिया शुरू की है। इसके लिए गाइडलाइन भी जारी कर दी गई है। प्रवेश के लिए सोमवार 28 फरवरी से ऑनलाइन आवेदन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू की गई है। इसके अलावा आवेदन करने की आखिरी तारीख 21 मार्च तय की गई है। कुछ इस समय अनुसार कर सकते हैं आवेदन -

  • कक्षा 1 के लिए केवी प्रवेश 2022 की शुरुआत – फरवरी 28, 2022 (सुबह 10:00 बजे से)

  • कक्षा 1 के लिए केवीएस ऑनलाइन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि – 21 मार्च, 2022 (शाम 07:00 बजे तक)

  • पंजीकृत उम्मीदवारों की अनंतिम चयन और पहली सूची प्रतीक्षा सूची की घोषणा – 25 मार्च 2022 को की जाएगी।

  • दूसरी सूची (यदि सीटें खाली रहती हैं) की घोषणा – 1 अप्रैल 2022 (शुक्रवार) को की जाएगी।

  • तीसरी सूची (यदि सीटें खाली रहती हैं) की घोषणा – 8 अप्रैल 2022 (शुक्रवार) को की जाएगी।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com