अमित शाह ने साइबर सुरक्षा को लेकर कही यह बात
अमित शाह ने साइबर सुरक्षा को लेकर कही यह बातSocial Media

दिल्ली में राष्ट्रीय सम्मेलन को अमित शाह ने किया संबोधित, साइबर सुरक्षा को लेकर कही यह बात

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने आज सोमवार 20 जून 2022 को दिल्ली में साइबर सुरक्षा और राष्ट्रीय सुरक्षा पर राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित किया।

दिल्ली, भारत। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने आज सोमवार 20 जून 2022 को दिल्ली में साइबर सुरक्षा और राष्ट्रीय सुरक्षा पर राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि, साइबर सुरक्षा भारत का निर्माण भारत के विकास के लिए जरूरी है।

अमित शाह ने कही यह बात:

दिल्ली में साइबर सुरक्षा और राष्ट्रीय सुरक्षा पर राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि, "साइबर सुरक्षा भारत का निर्माण भारत के विकास के लिए जरूरी है। आज के युग में भारत का विकास हम साइबर सुरक्षा के बिना कर ही नहीं सकते।"

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस दौरान कहा कि, "आज भारत हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल निचले स्तर तक किया जा रहा है। अगर हम साइबर सुरक्षा को सुनिश्चित नहीं करते हैं, तो हमारी यही ताकत हमारे लिए बहुत बड़ी चुनौती बन सकती है। उन्होंने कहा कि, साइबर सुरक्षा देश के निर्माण और विकास के लिए बेहद जरूरी है। आज के युग में हम साइबर सुरक्षा के बिना विकास कर ही नहीं सकते।"

अमित शाह ने पीएम मोदी का जिक्र करते हुए कहा कि, "प्रधानमंत्री की पहल से भारत हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है और तकनीक के इस्तेमाल को हर स्तर पर ले जाया गया है। लेकिन अगर साइबर सुरक्षा सुनिश्चित नहीं की गई, तो यह ताकत हमारे लिए बहुत बड़ी चुनौती बन सकती है। उन्होंने कहा कि, पीएम मोदी का विजन है कि, हर भारतीय को टेक्नोलॉजी और इंटरनेट के जरिए खुद को सशक्त बनाना।"

गृह मंत्री ने कहा कि, साइबर सुरक्षा राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी हुई है। कुछ देशों ने साइबर सुरक्षा के लिए साइबर आर्मी बनाई है और भारत का गृह मंत्रालय भी इसकी सुरक्षा को लेकर चौंकन्ना है। इससे पहले गृह मंत्रालय (एमएचए) की ओर से कल रविवार को जारी बयान में कहा गया कि, देश में साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए जन जागरूकता उत्पन्न करने के प्रयासों के तहत गृह मंत्रालय द्वारा सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com