असम रैली में बोले शाह-बोडो शांति समझौते के बाद ब्रू-रियांग समझौते का प्रयास
असम रैली में बोले शाह-बोडो शांति समझौते के बाद ब्रू-रियांग समझौते का प्रयासTwitter

असम रैली में बोले शाह-बोडो शांति समझौते के बाद ब्रू-रियांग समझौते का प्रयास

असम में सत्तारूढ़ बीजेपी ने विधानसभा चुनाव प्रचार अभियान शुरू कर दिया है, आज गृह मंत्री अमित शाह ने बीजेपी की 'विजय संकल्प समावेश' रैली को संबोधित कर कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला...

असम, भारत। असम में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सत्तारूढ़ बीजेपी ने असम राज्य अपना चुनाव प्रचार अभियान शुरू कर दिया है। इन दिनों गृह मंत्री अमित शाह असम दौरे पर भी हैं। आज ही उन्‍होंने असम के कोकराझार में बीजेपी की 'विजय संकल्प समावेश' रैली को संबोधित किया।

रैली को संबोधित करते हुए शाह ने कहा :

गृह मंत्री अमित शाह ने अपने संबोधन में कहा- आज इस ऐतिहासिक रैली में पूरे देश को कहना चाहता हूं कि मेरे राजनीतिक जीवन में मैंने बहुत रैलियां देखीं, मगर आज इस रैली को संबोधित करते हुए मेरे मन को अपार शांति का अनुभव हो रहा है। आज से ठीक एक साल पहले देश के प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में बोडो शांति समझौता हुआ और बोडो शांति समझौते के साथ प्रधानमंत्री जी ने संदेश दिया कि, उत्तर पूर्व में जहां-जहां अशांति है, वहां बातचीत कीजिए और शांति का मार्ग प्रशस्त कीजिए।

मोदी की अगुवाई में BTR क्षेत्र का शांति समझौता हुआ :

अमित शाह ने कहा कि, ''मुझे कहते हुए आनंद है कि मोदी जी की अगुवाई में जो BTR क्षेत्र का शांति समझौता हुआ, उसको एक साल आज पूरा हुआ है। आपका चुनाव भी समाप्त हो गया है और शांति के एक नए युग की शुरुआत हुई है। वर्षों से चली आई समस्या ने 5,000 से ज्यादा लोगों की जान ली, वो मोदी जी के दृढ़ निश्चय, मार्गदर्शन और हमारे प्रमोद जी के इनिशिएटिव के कारण आज ये समस्या शांत हो गई है और आने वाले अनेक वर्षों तक हमारा बोडो क्षेत्र विकास के रास्ते पर आगे चल पड़ेगा।''

इस क्षेत्र में मैं कई बार आया हूं, कई रैलियां की हैं। परन्तु मित्रों, जहां बोडो और नॉन बोडो उपस्थित हों ये पहली रैली है, इसलिए इस रैली का महत्व है। बोडो शांति समझौते के बाद ब्रू-रियांग समझौते का प्रयास किया गया। 8 अलग-अलग हत्यारे ग्रुपों ने हथियार डालकर शांति का रास्ता चुना। ये सारी प्रक्रिया विकास के रास्ते में हमें ले जाने वाली है।

गृह मंत्री अमित शाह

कांग्रेस पार्टी पर शाह का निशाना :

कांग्रेस पार्टी को निशाने पर लेते हुए अमित शाह ने कहा- जो कांग्रेस पार्टी अपने कार्यकाल में शांति, विकास नहीं ला सकी, वो आज हमें सलाह दे रहे हैं। इसने वर्षों तक असम रक्त-रंजित रहा, बोडो क्षेत्र रक्त-रंजित रहा, क्या किया आपने? जो भी किया भाजपा सरकार ने किया। आत्मसमर्थन करने वाले सभी शरणार्थियों को 4 लाख रुपये की जो आर्थिक सहायता देनी थी उसकी भी आज चेक के माध्यम से आपके सामने देने की शुरुआत भाजपा सरकार ने की है।

रैली में अमित शाह द्वारा कही गई बातें-

  • बोडो भाषा को सम्मान देने का हमने वादा किया था। असम सरकार ने असम की सह राज्य भाषा का दर्जा बोडो भाषा को देकर आज वर्षों पुरानी मांग समाप्त कर दिया है।

  • मुझे ये घोषणा करते हुए बहुत आनंद हो रहा है कि 500 करोड़ रुपये सिर्फ बोडो क्षेत्र के रोड नेटवर्क के लिए आवंटित किए गए हैं। ये रोड का जाल समस्त बोडो क्षेत्र को विकास के रास्ते पर ले जाएगा।

  • कांग्रेस पार्टी वर्षों तक असम को रक्त रंजित करती रही। अलग-अलग आंदोलन कराती रही। पिछले 5 साल में असम में जो विकास हुआ है, वो पिछले 70 साल में नहीं हुआ। असमी-गैरअसमी, बोडो-गैर बोडो करने वालों को पहचानिए। ये लोग ऐसी बातें राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए कर रहे हैं।

  • भ्रष्टाचार मुक्त, घुसपैठिये मुक्त, आतंकवाद से मुक्त और प्रदूषण से मुक्त असम अगर बनाना है तो मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा ही बना सकती है। आने वाले चुनाव में पूर्ण बहुमत के साथ असम में NDA की सरकार बनाइए और बोडो लैंड के विकास को सुनिश्चित करिए।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com