गुजरात में अमित शाह
गुजरात में अमित शाहSocial Media

अमित शाह ने इंस्टीट्यूट ऑफ रूरल मैनेजमेंट आणंद के 41वें दीक्षांत समारोह को किया संबोधित

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात में इंस्टीट्यूट ऑफ रूरल मैनेजमेंट आणंद के 41वें दीक्षांत समारोह को संबोधित किया और संबोधन में कहीं यह बातें...

गुजरात, भारत। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुजरात में है, इस दौरान उन्होंने यहां इंस्टीट्यूट ऑफ रूरल मैनेजमेंट आणंद के 41वें दीक्षांत समारोह को संबोधित किया।

देश के अर्थतंत्र में ग्रामीण विकास को कंट्रीब्यूटर बनाना :

दीक्षांत समारोह में अमित शाह ने अपने संबोधन में कहा- देश के ग्रामीण विकास को गति देना, देश के अर्थतंत्र में ग्रामीण विकास को कंट्रीब्यूटर बनाना और ग्रामीण विकास के माध्यम से गांव में रहते हुए हर व्यक्ति को समृद्धि की ओर ले जाना, ये किए बगैर देश कभी आत्मनिर्भर नहीं हो सकता है। आज आप लोग समाज जीवन में यहां से शिक्षित होकर जा रहे हैं।अच्छा जीवन जीने का आपको अधिकार है, मगर उसके साथ-साथ कुछ समय उनके लिए भी निकालना जिनके लिए अभी भी अच्छा जीवन स्वप्न है, जिनके लिए अभी भी शिक्षा एक स्वप्न है। अपने साथ-साथ उनका भी विचार करिएगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने ग्रामीण विकास के लिए, संपूर्ण ग्रामीण विकास कैसे हो सकता है इसकी कल्पना देश और दुनिया के सामने रखने का काम किया है। जब तक व्यक्ति का विकास नहीं होता, तब तक गांव का विकास नहीं हो सकता है। जब तक क्षेत्र का विकास नहीं होता, तब तक गांव का विकास नहीं हो सकता है। व्यक्ति के जीवन को सुविधापूर्ण बनाना, क्षेत्र और गांव का विकास करना तब जाकर ग्रामीण विकास की ये कल्पना पूरी होती है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

मोदी सरकार ने 8 साल में अब तक बहुत कुछ काम किया है :

अमित शाह ने आगे यह भी कहा- व्यक्ति, गांव और क्षेत्र के विकास के लिए मोदी सरकार ने 8 साल में अब तक बहुत कुछ काम किया है। मोदी जी ने 8 साल में देश के हर कोने-कोने में करोड़ों लोगों के बैंक खाते खुलवाएं। मोदी जी ने हर घर में बिजली, शौचालय पहुंचाने का काम किया है। मोदी सरकार देश के हर घर में नल से स्वच्छ जल पहुंचाने का काम कर रही है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com