लोकतंत्र प्रदान करने पर राष्ट्रीय सम्मेलन में अमित शाह का संबोधन

दिल्ली में लोकतंत्र प्रदान करने पर राष्ट्रीय सम्मेलन में गृह मंत्री अमित शाह ने अपने संबोधन में कहा-देश की जनता ने धैर्य से फैसला देते हुए PM नरेन्द्र मोदी जी को पूर्ण बहुमत के साथ देश का शासन सौंपा।
लोकतंत्र प्रदान करने पर राष्ट्रीय सम्मेलन में अमित शाह का संबोधन
लोकतंत्र प्रदान करने पर राष्ट्रीय सम्मेलन में अमित शाह का संबोधनTwitter

दिल्ली, भारत। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज 27 अक्‍टूबर को नई दिल्ली में लोकतंत्र प्रदान करने पर राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित किया।

संविधान सभा ने मल्टी पार्टी डेमोक्रेटिक सिस्टम को स्वीकार किया :

लोकतंत्र प्रदान करने पर राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित कर अमित शाह ने कहा- भारत की आजादी को 75 वर्ष हो गए हैं। जब हम आजाद हुए, हमारे देश की संविधान सभा बनी, संविधान सभा ने मल्टी पार्टी डेमोक्रेटिक सिस्टम को स्वीकार किया। बहुत सोच समझकर स्वीकार किया था, जो उचित फैसला था। इतना बड़ा देश, इतनी विविधताओं वाला देश, किसी व्यक्ति के आधार पर चुन कर नहीं आना चहिए। मल्टी पार्टी डेमोक्रेटिक सिस्टम होना चाहिए, हर पार्टी की एक आईडियोलॉजी होनी चाहिए।

साल 2014 आते-आते देश में राम-राज की परिकल्पना ध्वस्त हो चुकी थी। जनता के मन में ये आशंका थी कि कहीं हमारी बहुपक्षीय लोकतांत्रिक संसदीय व्यवस्था फेल तो नहीं हो गई। लेकिन देश की जनता ने धैर्य से फैसला देते हुए पीएम श्री नरेन्द्र मोदी जी को पूर्ण बहुमत के साथ देश का शासन सौंपा।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

अमित शाह ने बताया- श्री नरेंद्र मोदी जब गुजरात के मुख्यमंत्री बने तब उन्होंने कई सारे बदलाव लाने का प्रयास किया। बहुत सारे कार्य उन्होंने गुजरात में किए। रिफॉर्म्स, पारदर्शिता पर उन्होंने काम किए। उन्होंने वहां सर्व स्पर्शी और सर्व समावेशक विकास की शुरुआत की।

अमित शाह के संबोधन की बातें-

  • 2001 में भाजपा ने फैसला किया कि, श्री नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री बनेंगे। यह एक दुर्लभ अवसर था- क्योंकि उन्हें तब तक प्रशासन चलाने का कोई वास्तविक अनुभव नहीं था। कच्छ भूकंप का सामना करने के बाद राज्य काफी दबाव में था। उन्होंने चीजों को बदलने की कोशिश की और विकास और पारदर्शिता पर बहुत काम किया।

  • जब मोदी जी गुजरात के सीएम बने, तो राज्य में 67% नामांकन और 37% ड्रॉपआउट थे। उन्होंने लिंगानुपात और शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' कार्यक्रम शुरू किया। इसने अंततः 100% नामांकन देखा और ड्रॉपआउट अनुपात को लगभग शून्य तक कम करने के लिए कदम उठाए।

  • गुजरात भारत की आजादी के बाद पहला राज्य है जिसने यह सुनिश्चित किया है कि आदिवासियों के लिए बजट आवंटन उनकी जनसंख्या के आकार के अनुसार हो। यह वनबंधु कल्याण योजना के तहत किया गया था।

  • 2014 के चुनाव के पहले मनमोहन जी की सरकार 10 वर्ष समाप्त कर चुकी थी। मनमोहन सिंह जी की सरकार में कैबिनेट के मंत्री खुद को ही प्रधानमंत्री मानते थे। देश के लिए कोई पॉलिसी नहीं थी, देश की सुरक्षा पर कोई बात नहीं होती थी, रोज एक नया भ्रष्टाचार सामने आता था।

  • लगता था कि कभी भी हमारी लोकतांत्रिक व्यवस्था ध्वस्त हो जाएगी। लेकिन तब भाजपा ने श्री नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री पद का दावेदार घोषित किया। तभी लोगों के अंदर का आक्रोश आशा में परिवर्तित होता दिखने लगा।

  • श्री नरेन्द्र मोदी जी ने योजनाएं बनाते वक्त उसके साइज और स्केल को बदल दिया। उदाहरण के तौर पर- अगर पहले किसी योजना में ये कहा जाता था कि 10,000 लोगों को पक्का घर देंगे, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी जी ने निर्णय किया कि हम 2022 के पहले सभी को पक्का घर देंगे।

  • मैं पहली बार संघ की शाखा में 12 मार्च 1980 को गया था, तब से लेकर मैं अनुच्छेद 370 और 35ए हटाएंगे-हटाएंगे सुनता था। 2019 को मोदी जी को अपार जनसमर्थन मिला और 5 अगस्त 2019 को कश्मीर से हमेशा के लिए अनुच्छेद 370 और 35ए को समाप्त किया गया।

  • विश्व पटल भारत की संस्कृति का देवदूत बनकर मोदी जी ने योग को 177 देशों की सहमति लाकर आज हमारे योग, आर्युवेद को दुनिया भर में पहुंचाने का काम किया है। मैं मानता हूं कि आजादी के बाद भारत की संस्कृति का ध्वज वाहक बनकर श्री नरेंद्र मोदी जी ने UN में भाषण किया है।

  • आज GeM के माध्यम से लगभग सभी सरकारी खरीद भ्रष्टाचार-विहीन हो गई है। GeM का दायरा और बढ़ने वाला है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए बहुत बड़ा अभियान शुरु किया है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com