MP के जबलपुर में अमित शाह- आदिवासी गौरव समारोह को किया संबोधित

MP के जबलपुर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, इस दौरान उन्‍होंने गैरीसन ग्राउंड में जनजातीय नायक अमर शहीद राजा शंकर शाह एवं कुंवर रघुनाथ शाह बलिदान दिवस कार्यक्रम में अपने संबोधन ने कही यह बातें...
MP के जबलपुर में अमित शाह- आदिवासी गौरव समारोह को किया संबोधित
MP के जबलपुर में अमित शाह- आदिवासी गौरव समारोह को किया संबोधितTwitter

जबलपुर, मध्य प्रदेश। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आज मध्‍य प्रदेश के जबलपुर दौरे पर हैं, यहां उन्‍होंने जबलपुर के गैरीसन ग्राउंड में जनजातीय नायक अमर शहीद राजा शंकर शाह एवं कुंवर रघुनाथ शाह बलिदान दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए। अमित शाह ने वीर बलिदानी राजा शंकर शाह एवं कुंवर रघुनाथ शाह की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मौजूद रहे।

बलिदान दिवस कार्यक्रम में शाह का संबोधन :

इसके बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जबलपुर के गैरीसन ग्राउंड में जनजातीय नायक अमर शहीद राजा शंकर शाह एवं कुंवर रघुनाथ शाह बलिदान दिवस कार्यक्रम में अपने संबोधन में कहा- 1857 को शुरू हुई हमारी आजादी की क्रांति की लड़ाई 15 अगस्त 1947 को समाप्त हुई। तब से आज तक 75 वर्ष तक इस देश को अलग-अलग समय पर अलग-अलग लोगों ने आगे बढ़ाया है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने ये संकल्प लिया है कि, हम आजादी का अमृत महोत्सव मनाएंगे और देश के गुमनाम महानुभावों के बलिदान को, उनकी स्मृतियों को पुनर्जीवित करेंगे, क्योंकि इतिहास उनका नाम नहीं लिखा गया।

स्मारक की नींव मेरे हाथों से पड़ रही :

आगे उन्‍होंने कहा- देश भर में कईं जिलों में, कईं प्रदेशों में ऐसे अनेकानेक वीर बलिदानी हैं, जिनको इतिहास में स्थान नहीं मिला, उचित सम्मान नहीं मिला। काल उसको भुला सकता है क्या? उनके बलिदान को हम भुला देंगे क्या? जब मुझे ये ज्ञात हुआ कि, राजा शंकर शाह और रघुनाथ शाह जी ने देश के लिए बलिदान दिया, तो मेरे मन में उत्सुकता थी कि, एक कविता के कारण किसी को तोप से सामने बांधकर कैसे उड़ाया जा सकता है। आज मेरा सौभाग्य है कि, उनका जो स्मारक बनाने का मध्य प्रदेश सरकार ने निर्णय लिया है, उसकी नींव मेरे हाथों से पड़ रही है। ये जो स्मारक बनेगा, पूरे देशभर के युवाओं को प्रेरणा देगा। वीर रानी दुर्गावती ने भी मुगलों के सामने लड़ते हुए, देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर किया था। वहीं प्रेरणा लेकर राजा शंकरशाह और रघुनाथ शाह ने बलिदान दिया था।

आजादी का अमृत महोत्सव नई पीढ़ी के अंदर देशभक्ति का ज्वर जगाने का एक प्रयास है। ये देश की युवा पीढ़ी को भारत के गौरव के साथ जोड़ने का एक प्रयास है। आजादी का अमृत महोत्सव भारत को दुनिया का सिरमौर बनाने का संकल्प लेने का एक प्रयास है।

गृह मंत्री अमित शाह

अमित शाह के निशाने पर कांग्रेस :

इस दौरान अमित शाह ने कांग्रेस का निशाने पर लेते हुए यह बात भी कही कि, ''कांग्रेस ने हमेशा जनजाति समाज का वोट लिया, लेकिन उनके कल्याण के लिए कभी कुछ नहीं किया। जनजाति वोटों में बंटवारा हो, ये प्रयास कांग्रेस करती आई है। भाजपा हमेशा जनजातियों के कल्याण के लिए कटिबद्ध है और हमेशा इसके लिए प्रयासरत है। जनजाति के लिए वार्षिक बजट 2013-14 में 4,200 करोड़ रुपये था। 2021-22 में इस बजट को बढ़ाकर 7,900 करोड़ रुपये, यानी करीब दोगुना करने का काम मोदी सरकार ने किया है।''

  • कांग्रेस के जमाने में 9 राज्यों की केवल 10 वन उपजों को एमएसपी के तहत कवर किया गया है। मोदी सरकार आने के बाद सभी राज्यों की 49 उपजों को एमएसपी पर खरीदने की शुरुआत हुई है।

  • बच्चे को अच्छी शिक्षा मिलेगी, तो संविधान प्रदत्त अधिकारों को वो जान पाएंगे। संविधान ने जो कर्तव्य दिए हैं, उनको वो जान पाएंगे। इसके लिए बहुत जरूरी है कि, उसको अच्छी शिक्षा मिले। इसलिए मोदी जी ने एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय का मॉडल अपनाकर प्रत्येक आदिवासी बहुल ब्लॉक में एक आवासीय विद्यालय बनाने का काम किया है।

  • भाजपा की सरकार चाहे केंद्र में हो या राज्य में, ये वंचितों के लिए काम करने वाली सरकार है। ये जनजाति के कल्याण के लिए समर्पित सरकार है।

  • हमने जनजातीय भाइयों को घर दिया है, घर में बिजली व शौचालय दिया है। अब घरों में पानी पहुंचा रहे हैं। साथ ही उन्हें 5 लाख रुपये तक का मुफ्त उपचार का लाभ दिया है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com