त्रिपुरा के खोवाई में अमित शाह की विजय संकल्प जनसभा
त्रिपुरा के खोवाई में अमित शाह की विजय संकल्प जनसभाSocial Media

त्रिपुरा के खोवाई में अमित शाह की विजय संकल्प जनसभा, अपनी पार्टी की जमकर की तारीफ

त्रिपुरा के खोवाई में अमित शाह ने कहा- 2018 में बीजेपी ने त्रिपुरा में 'चलो पलटाई' का नारा दिया था और यहां की जनता ने राज्य में बीजेपी की हुकूमत को हवा देकर जीत दिलाकर इसे सच कर दिखाया है।

त्रिपुरा, भारत। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा की पार्टी को लाने के लिए जमकर चुनावी प्रचार कर रहे हैं।उन्होंने त्रिपुरा के खोवाई में विजय संकल्प जनसभा को संबोधित किया।

खोवाई में विजय संकल्प जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा- 2018 में बीजेपी ने त्रिपुरा में 'चलो पलटाई' का नारा दिया था और यहां की जनता ने राज्य में बीजेपी की हुकूमत को हवा देकर जीत दिलाकर इसे सच कर दिखाया है। भाजपा ने 5 साल में वामपंथियों के 27 साल के कुशासन को बदलने का काम किया। 27 साल से त्रिपुरा में हिंसा का तांडव चल रहा था, उसको बदलने का काम भाजपा ने किया। जो 27 साल से जनजातीय भाई-बहनों के साथ अन्याय हो रहा था, उस अन्याय को समाप्त करने का काम किया।

विशेष रूप से, हमारा नारा 'चलो पलटाई' सरकार बदलने के लिए नहीं था, बल्कि त्रिपुरा में स्थिति को बदलने के लिए, त्रिपुरा में विकास लाने के लिए था। वामपंथी घोटाला करते थे और कांग्रेस घपला करती थी, आज दोनों एक साथ हो गए हैं। जबकि भाजपा पर घोटाले का एक भी आरोप कोई नहीं लगा सकता।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

  • कम्युनिस्ट क्रिमिनल हैं और कांग्रेस करप्ट, दोनों ने जनता के साथ, राज्य के साथ खिलवाड़ किया है। करीब 30 साल के कम्युनिस्टों के शासन, करीब 15 साल के कांग्रेस के शासन और सिर्फ 5 साल के बीजेपी शासन के प्रभावों का विश्लेषण करें, आपको सभी जवाब मिल जाएंगे।

  • पूर्वोत्तर आज उग्रवाद की जगह विकास के रास्ते पर चल रहा है। एयरपोर्ट बन रहे हैं, सड़कें बन रही हैं, रेल पहुंच रही है। ये सारा काम भाजपा सरकार ने किया है। 2016 और 2018 के बीच सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या की दुर्भाग्यपूर्ण घटनाएं हुईं; हिंसा, उग्रवाद और भ्रष्टाचार नियमित मामले बन गए थे। भाजपा के शासन में इस तरह की गतिविधियों में करीब 30 फीसदी की गिरावट लाना महज 5 साल का समय है।

  • भाजपा ने जनजातीय गौरव के लिए ढेर सारे काम किए हैं। 75 साल में कभी भी इस देश के राष्ट्रपति पद पर कोई जनजातीय समुदाय का बेटा या बेटी नहीं पहुंचा। मोदी सरकार ने श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति बनाकर जनजातीय समुदाय को सम्मानित किया है।

  • हमने न केवल राज्य में आदिवासी लोगों के कल्याण के लिए काम किया बल्कि कर्मचारियों के समग्र विकास के लिए 7वां वेतन आयोग भी लाया। विभिन्न नीतियों और पहलों के माध्यम से, भाजपा सरकार ने समाज के प्रत्येक वर्ग के सामाजिक और आर्थिक उत्थान को सुनिश्चित किया है।

  • मोथा को वोट मतलब, कांग्रेस को वोट, कांग्रेस को वोट मतलब, वामपंथियों को वोट! वामपंथियों को वोट देने का मतलब, त्रिपुरा में फिर से हिंसा का शासन स्थापित करना।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co