फरीदाबाद में जन उत्थान रैली को अमित शाह ने किया संबोधित
फरीदाबाद में जन उत्थान रैली को अमित शाह ने किया संबोधितSocial Media

हरियाणा: फरीदाबाद में जन उत्थान रैली को अमित शाह ने किया संबोधित

हरियाणा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने फरीदाबाद में आयोजित जन उत्थान रैली को संबोधित किया और अपने संबोधन में यह बातें कही...

हरियाणा, भारत। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने आज फरीदाबाद में आयोजित जन उत्थान रैली में हिस्सा लिया।

इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने फरीदाबाद में आयोजित जन उत्थान रैली को संबोधित कर कहा- आज भारतीय जनसंघ के पुरोधा और हरियाणा की राजनीति के दिग्गज नेता स्वर्गीय डॉ. मंगल सेन जी का जन्मदिन है। आज हरियाणा भारतीय जनता पार्टी का हर कार्यकर्ता उनकी पवित्र स्मृति को प्रणाम कर मंगल सेन जी को श्रद्धांजलि दे रहा है।

हरियाणा, भारत के इतिहास का बहुत महत्वपूर्ण स्थान है, जहां गीता प्रकट हुईं, वह हरियाणा है। इसी फरीदाबाद की धरती पर सूरदास का जन्म हुआ, जिनके हृदय में श्रीकृष्ण विराजमान थे, दृष्टिबाधित होने के बाद भी उन्होंने श्री कृष्ण का इतना सुंदर वर्णन किया। 8 साल में मनोहर लाल जी ने हरियाणा को बदलने का काम किया है। हरियाणा का चहुंमुखी विकास हो रहा है।

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह

  • मोदी जी ने दीपावली का तोहफा भेजा है। आज करीब 6629 करोड़ के कामों का भूमिपूजन और उसका उद्घाटन मेरे और अश्विनी वैष्णव जी के हाथों से हुआ है। अश्विनी भाई उपहारों का बड़ा पिटारा, मोदी जी की ओर से लेकर आए हैं।

  • मोदी जी, आत्मनिर्भर भारत बनाने में लगे हैं, और आत्मनिर्भर भारत में सबसे बड़ा लक्ष्य था 'वंदे भारत ट्रेन'। आज आत्मनिर्भर भारत की 'वंदे भारत ट्रेन' जिला सोनीपत में बनने वाली है।

  • ये एलिवेटेड रेलवे ट्रैक आने वाले दिनों में भारत के शहरी विकास के क्षेत्र में एक सीमा चिन्ह बनने वाला है, जहां लंबाई कम है, फाटक ज्यादा हैं, इसके लिए एलिवेटेड रेलवे ट्रैक एक नजीर बनने वाला है।

  • 8 साल के पहले का हरियाणा आप याद करिए। एक सरकार बनती थी तो 'भ्रष्टाचार' होता था और दूसरी बनती थी तो 'गुंडागर्दी' होती थी। लेकिन 'मनोहर लाल खट्टर' की भाजपा सरकार ने न भ्रष्टाचार होने दिया और न ही गुंडागर्दी।

  • हुडा जी की 3डी सरकार थी, जिसमें दरबारी थे, दामाद थे और डीलर थे। लेकिन विकास करने वाली भारतीय जनता पार्टी की सरकार मोदी जी के नेतृत्व में बनी और मनोहर लाल खट्टर उसके मुख्यमंत्री बने।

  • खट्टर जी ने सभी वर्गो की चिंता की है, हरियाणा की चिंता की है। आज मैं ये कह सकता हूूं कि 50 साल की सरकार एक और मनोहर लाल खट्टर की 8 साल की सरकार एक ओर, पलड़ा हमारा भारी है।

  • मैं हरियाणा को बधाई देना चाहता हूं कि, यहां बेटियों की संख्या 1000 पर 817 थी, लिंग अनुपात बहुत गिरा हुआ था, मोदी जी ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ की शुरुआत हरियाणा से की और बेटियों का अनुपात 817 से बढ़कर 913 हो गई है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com