कश्मीर महोत्सव में अमित शाह
कश्मीर महोत्सव में अमित शाहSocial Media

कश्मीर महोत्सव में बोले अमित शाह- हमारा देश विश्व में सबसे पहले नंबर की और तेज गति से चल रहा है

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ सस्टेनेबिलिटी द्वारा आयोजित ‘कश्मीर महोत्सव’ को संबोधित कर अमित शाह ने अपने संबोधन में कहीं ये बातें...

दिल्‍ली, भारत। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज गुरूवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ सस्टेनेबिलिटी द्वारा आयोजित ‘कश्मीर महोत्सव’ कार्यक्रम में शामिल हुए और कश्मीर महोत्सव को संबोधित किया।

कश्मीर महोत्सव को संबोधित कर अमित शाह ने कहा- मोदी जी ने देश से कई सारी की शुरुआत की, इसमें प्रमुख शुरुआत यह है, जो हमारे देश के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं, आप सभी जानते हैं हमारे देश में कई प्रकार की भाषाएं हैं, कई प्रकार की वेशभूषाएं हैं, कई प्रकार के खानपान हैं और इतने बड़े विविधता पूर्ण प्लेजब को जोड़कर रखना यह दुनिया का चैलेंज होगा, लेकिन भारत के लिए चैलेंज नहीं है,क्योंकि हम वर्षों से ही सह अस्तित्व से जीते आए है, आगे बढ़ते आए है।

हम जब विश्व में सबसे ऊपर पहुंच रहे थे, तब भी हम सह अस्तित्व से जी रहे थे और आज अब देश में फिर से एक बार हमारा देश विश्व में सबसे पहले नंबर की और तेज गति से चल रहा है। तब भी हम सह अस्तित्व के साथ ही चल रहे है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

आगे उन्‍होंने यह भी कहा- अनेक संस्कृतियां, अनेक बाजार, अनेक प्रकार की अनेक प्रकार की भूषाएं, अनेक प्रकार का पूजन ये सब हमारी स्ट्रेंथ वीकनेस नहीं है, परंतु इस स्ट्रेंथ को बनाएं रखना है तो इसमें एक भारत श्रेष्‍ठ भारत के कॉन्सेप्ट को जमीन पर उतारना पड़ेगा, इसलिए मोदी जी ने विशेषकर युवाओं के लिए एक भारत श्रेष्‍ठ भारत के कॉन्सेप्ट को पूरे जीवन में मंत्र के रूप में अपनाने का आव्‍हान किया है।

  • आज मेरे सामने गुजरात और कश्मीर दोनों जगहों से आए हुए बच्चे हैं, कश्मीर महोत्सव गुजरात में मनाया जा रहा है। इसका मुझे बहुत आनंद है, क्योंकि कश्मीर कई सारी संस्कृतियों को अपने आप में मिलाये हुए है। वहां इस्लाम भी है,संस्कृति भी है, वहां पर शंकराचार्य भी है। ढेर सारी संस्कृतियों को मिलाकर कश्मीर बना है और कश्मीर एक प्रकार से पूरे देश के लिए भारत माता की अपना को करें तो कश्मीर भारत माता का मुकुट पहनी हुई है।

  • कश्मीर में आज जो परिवर्तन आ रहा है वह परिवर्तन ना केवल कश्मीर के बच्चों के लिए बल्कि देशभर के युवाओं के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। आज कश्मीर में 10 साल की बात करें तो करीब करीब एक करोड़ 80 लाख पर्यटक कश्मीर के अंदर आए और उन्होंने देश भर से कश्मीर का लुत्फ उठाया है। कश्मीर को जाना है, कश्मीर की संस्कृति को जाना है और उसका अंतः संदेश लेकर देशभर में गए है।

  • एक जमाना था, कश्मीर के अंदर बम धमाके, हड़ताले, पत्थरबाजी हुआ करती थी, आज वही कश्मीर युवा के हाथ में लैपटॉप भी है, पुस्तके भी हैं, नई सोच भी है और स्टार्टअप की रेस में जुड़कर विश्व के युवा को चुनौती देने का दावा भी है। परिवर्तन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 9 साल में जो लाया है इससे देश आज प्रसन्न है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस यूट्यूब चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। यूट्यूब पर @RajExpressHindi के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co