'संकल्प से सिद्धि' सम्मेलन
'संकल्प से सिद्धि' सम्मेलनSocial Media

'संकल्प से सिद्धि' सम्मेलन में हिस्सा लेने बेंगलुरु पहुंचे अमित शाह, सम्मेलन को किया संबोधित

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) इन दिनों बेंगलुरु में हैं। केंद्रीय गृह मंत्री यहां भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के ‘संकल्प से सिद्धि’ सम्मेलन में हिस्सा लेने पहुंचे।

बेंगलुरु, भारत। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) इन दिनों बेंगलुरु में हैं। केंद्रीय गृह मंत्री यहां भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के ‘संकल्प से सिद्धि’ सम्मेलन में हिस्सा लेने पहुंचे हैं। यहां पहुंचने के बाद उन्होंने 'संकल्प से सिद्धि' सम्मेलन के तीसरे संस्करण को संबोधित किया।

अमित शाह ने 'संकल्प से सिद्धि' सम्मेलन को किया संबोधित:

'संकल्प से सिद्धि' सम्मेलन के तीसरे संस्करण को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि, "आजादी का अमृत महोत्सव मनाने का निर्णय देश के प्रधानमंत्री और केंद्र सरकार ने लिया है। इसके पीछे 3 उद्देश्य हैं। पहला, देश की नई पीढ़ी देशभक्ति से सरोबार होकर देश के विकास के साथ जुड़े और जिन लाखों लोगों ने देश को आजादी दिलाने में अपना जो बलिदान दिया है, उनके इतिहास और बलिदान के साथ अपने आप को जोड़ सके। दूसरा, 75 साल तक हमारे देश ने कई क्षेत्र में कई उपलब्धियां प्राप्त की, उन सभी को जनता तक पहुंचाना है।"

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आगे कहा कि, "तीसरा, हमे संकल्प करना है कि, जब शताब्दी मनाई जाएगी तब भारत कहां खड़ा होगा और दुनिया का भारत कैसे नेतृत्व करेगा? और साथ ही इस संकल्प को सिद्ध करने के लिए भी योजना बनानी है।"

बता दें कि, देश में आजादी के अमृत महोत्सव की तैयारियां चल रही हैं। आजादी के 75 साल पूरे हो रहे हैं। ऐसे में देशभर में हर घर तिरंगा फहराने की तैयारियां चल रही है। इस आयोजन को भव्य बनाने के लिए प्रशासन व राजनेता लगातार काम कर रहे हैं। हर घर तिरंगा फहराने के लिए जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है। अमृत महोत्सव में हर जगह तिरंगा ही तिरंगा नजर आना शुरू हो गया है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com