कोलकाता के भारत सेवाश्रम संघ में अमित शाह, सन्यासियों से मुलाकात की

पश्चिम बंगाल के कोलकाता में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भारत सेवा आश्रम संघ मंदिर में पूजा-अर्चना की और कहा-आज भारतीय संस्कृति, हमारे संस्कार, जीवन परंपरा को पूरी दुनिया सम्मान के साथ देखती है।
कोलकाता के भारत सेवाश्रम संघ में अमित शाह, सन्यासियों से मुलाकात की
कोलकाता के भारत सेवाश्रम संघ में अमित शाह, सन्यासियों से मुलाकात कीPriyanka Sahu -RE

पश्चिम बंगाल, भारत। पश्चिम बंगाल में इस साल होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव में कुछ ही वक्त बचा है। ऐसे में राज्य की राजनीतिक पारा लगातार बढ़ता जा रहा है। आज फिर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज पश्चिम बंगाल पहुंचे हैं।

भारत सेवा आश्रम संघ में अमित शाह ने की पूजा :

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस दौरान पश्चिम बंगाल के कोलकाता में भारत सेवाश्रम संघ के दफ्तर में पहुंचे। भारत सेवा आश्रम संघ मंदिर में अमित शाह ने पूजा-अर्चना की सभी लोगों से मुलाकात की। साथ ही अमित शाह ने यहां सेवाश्रम के संतों और अन्य अधिकारियों के साथ आश्रम का दौरा भी किया।

भारत सेवाश्रम संघ में गृह मंत्री अमित शाह ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा- आज भारतीय संस्कृति, हमारे संस्कार, जीवन परंपरा को पूरी दुनिया सम्मान के साथ देखती है, इस दिशा में हम काफी कुछ कर पाए हैं। जब देश को सबसे अधिक जरूरत थी, तब इसकी स्थापना की गई थी।

बचपन से भारत सेवाश्रम संघ से जुड़े :

इसके अलावा गृह मंत्री अमित शाह ने ये भी बताया- वो बचपन से ही भारत सेवाश्रम संघ से जुड़े हैं। आश्रम की ओर से लोगों में सेवा के प्रति जागरुकता बढ़ाई गई है। इसी आश्रम की प्रेरणा से श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने बंगाल का मुद्दा उठाया, वरना आज से बंगाल भी बांग्लादेश में होता।

बता दें कि, चुनावी राज्‍य पश्चिम बंगाल में चुनाव को लेकर सभी पार्टियां जमकर अपने प्रचार में लगी हैं। तो वहीं, भाजपा और टीएमसी इन दोनों में आमने-सामने की टक्कर नजर आ रही हैं। बीते कई समय से दोनों ही पार्टियां अपनी जीत का दावा कर रही हैं।

एक ही जिले में ममता और शाह संभालेंगे मोर्चा :

बंगाल में चुनावों को देखते हुए राज्य में रैलियों की संख्या भी बढ़ रही है और आज भाजपा की ओर से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं टीमसी की ओर से मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी दोनों नेता एक ही जिले में अपना चुनाव प्रचार का मोर्चा संभालेंगे। अमित शाह दो दिन के पश्चिम बंगाल के दौरे पर हैं और वह पार्टी की पांचवीं और अंतिम रथ यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके साथ ही ममता बनर्जी भी अपने भतीजे अभिषेक बनर्जी के साथ एक रैली को संबोधित करेंगी।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com