मणिपुर को अमित शाह ने परियोजनाओं की दी सौगात
मणिपुर को अमित शाह ने परियोजनाओं की दी सौगातSocial Media

मणिपुर को अमित शाह ने परियोजनाओं की दी सौगात- मार्जिंग पोलो मूर्ति व चुराचंदपुर मेडिकल कॉलेज का किया उद्घाटन

मणिपुर दौरे पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, इस दौरान उन्‍होंने कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया, उनके साथ मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह भी मौजूद रहे।

मणिपुर, भारत। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज शुक्रवार को मणिपुर के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे, उन्‍होंने कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास कर यहां के लोगों को बड़ी सौगात दी है। इस मौके पर अमित शाह के साथ मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह भी मौजूद रहे।

इंफाल में मार्जिंग पोलो मूर्ति का किया उद्घाटन :

दरअसल, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज मणिपुर की राजधानी इंफाल के मार्जिंग पोलो कॉम्प्लेक्स में मार्जिंग पोलो प्रतिमा का उद्घाटन किया, यह प्रतिमा 120 फीट ऊंची है। मणिपुर में जिस जगह पर मार्जिग पोलो की प्रतिमा का उद्घाटन किया गया है, उसे खेल का जन्मस्थान माना जाता है। तो वहीं, प्रतिमा के उद्घाटन के बाद राज्य के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने अमित शाह को कुछ गिफ्ट भी दिया। इस दौरान सीएम एन बिरेन सिंह ने अमित शाह को एक पोलो मैलेट और खेल की एक पेंटिंग भेंट की।

तो वहीं, केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने मार्जिग पोलो के उद्घाटन के बाद अपने ट्विटर अकाउंट पर तस्वीरों को साझा करते हुए ट्वीट कैप्शन में यह लिखा-

ऐसा माना जाता है कि आधुनिक समय के पोलो खेल सागोल कांगजेई की शुरुआत मणिपुर में हुई थी। आज इंफाल के मार्जिंग पोलो कॉम्प्लेक्स में 122 फीट की मार्जिंग पोलो प्रतिमा का उद्घाटन किया। यह निश्चित रूप से विरासत को आगे ले जाएगा और अधिक युवाओं को खेल के प्रति प्रेरित करेगा।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

चुराचंदपुर मेडिकल कॉलेज का भी किया उद्घाटन :

इसके अलावा अमित शाह ने चुराचंदपुर मेडिकल कॉलेज का भी उद्घाटन किया है। उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री एंड वीरेंद्र सिंह ने ट्वीट कर लिखा- माननीय केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी के रूप में एक मील का पत्थर उपलब्धि और महत्वपूर्ण दिन मणिपुर के पहाड़ी जिले के पहले मेडिकल कॉलेज, चुराचांदपुर मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन किया।

INA मुख्यालय में अमित शाह ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज :

इसके बाद मोइरांग में INA मुख्यालय पहुंचकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने यहां 175 फीट लंबा राष्ट्रीय ध्वज को फहराया।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com