रामधारी सिंह दिनकर की जयंती
रामधारी सिंह दिनकर की जयंतीSocial Media

रामधारी सिंह दिनकर की जयंती पर अमित शाह, JP नड्डा समेत कई नेताओं ने किया उन्हें नमन

आज हिंदी जगत के कवि रामधारी सिंह दिनकर (Ramdhari Singh Dinkar) की जयंती है। इस खास मौके पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) समेत कई नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।

राज एक्सप्रेस। आज हिंदी जगत के कवि रामधारी सिंह दिनकर (Ramdhari Singh Dinkar) की जयंती है। इस खास मौके पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah), जेपी नड्डा (JP Nadda), योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) समेत कई नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।

बिहार के बेगूसराय में हुआ जन्म:

बता दें कि, रामधारी सिंह दिनकर की आज जयंती है। रामधारी सिंह दिनकर का जन्म 23 सितंबर 1908 को बिहार के बेगूसराय जिले के ग्राम सिमरिया में हुआ था। उन्होंने न केवल साहित्य छायावाद, प्रगतिशील युग को देखा और उस दौर में रचनाकर्म किया, बल्कि वे उस पीढ़ी के प्रतिनिधि हैं, जिन्होंने आजादी का संघर्ष किया और नव भारत के निर्माण का स्वप्न जिया। इसलिए, वे स्वतन्त्रता पूर्व 'विद्रोही कवि' थे, तो आज़ादी के बाद 'राष्ट्रकवि' संबोधित किए गए। पिता की मृत्यु उपरांत उनका बचपन संकटों में बीता। उच्च अध्ययन के बाद वे कुछ समय तक एक विद्यालय में अध्यापक भी रहे थे।

अमित शाह ने शेयर किया पोस्ट:

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर रामधारी सिंह दिनकर की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि, "राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर जी ने देशभक्ति से ओतप्रोत अपनी कालजयी रचनाओं से न सिर्फ स्वतंत्रता आंदोलन में विदेशी शासन को ललकारा बल्कि आपातकाल में तानाशाही मानसिकता के विरुद्ध आवाज उठा जनता को लोकतंत्र की रक्षा हेतु प्रेरित किया। ऐसे देशभक्त साहित्यकार की जयंती पर उन्हें नमन।"

अमित शाह ने अपने दूसरे पोस्ट में ट्वीट करते हुए कहा कि, "राष्ट्रीयता के प्रतीक महाराजा हरि सिंह जी की जयंती पर उन्हें नमन करता हूँ। जम्मू-कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बनाने और देश की अखंडता को अक्षुण्ण रखने के उनके प्रयासों को चिरस्मरणीय बनाने हेतु उनकी जयंती को राजकीय अवकाश घोषित कर मोदी जी ने उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दी है।"

योगी आदित्यनाथ ने किया ट्वीट:

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट करते हुए कहा कि, "महान साहित्यकार, 'राष्ट्रकवि' रामधारी सिंह 'दिनकर' की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि! उनकी प्रत्येक रचना राष्ट्र सेवा, समाज सेवा और उपेक्षितों, शोषितों व अशक्तों के सशक्तिकरण के प्रति अप्रतिम प्रेरणा प्रदान करती है।"

जेपी नड्डा ने किया नमन:

वहीं, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ट्वीट करते हुए रामधारी सिंह 'दिनकर' की जयंती पर उन्हें नमन किया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि, "देश के महान साहित्यकार, आधुनिक युग के श्रेष्ठ वीर रस के कवि, ज्ञानपीठ एवं पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित राष्ट्रकवि रामधारी सिंह 'दिनकर' जी की जयंती पर कोटिशः नमन। राष्ट्रीय भावनाओं से ओतप्रोत उनकी कविताएं युगों-युगांतर तक हम सभी देशवासियों को सदैव प्रेरित करती रहेंगी।"

पुष्कर सिंह धामी ने किया ट्वीट:

वहीं, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट करते हुए कहा कि, "महान साहित्यकार एवं अपनी कालजयी रचनाओं से राष्ट्रीय चेतना को स्वर देने वाले 'राष्ट्रकवि' रामधारी सिंह दिनकर जी की जयंती पर शत्-शत् नमन। आपकी महान रचनाएं चिरकाल तक समाज को एक नई दिशा देती रहेंगी।"

महान कवि और साहित्यकार, रामधारी सिंह दिनकर जी की जयंती पर मैं उन्हें स्मरण एवं नमन करता हूँ। दिनकरजी भारतीय साहित्य जगत के बड़े सशक्त हस्ताक्षर हैं जिनकी रचनाओं को आज भी पढ़ा और सराहा जाता है।हिंदी साहित्य में उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

कांग्रेस पार्टी ने किया ट्वीट:

वहीं, कांग्रेस पार्टी ने ट्वीट करते हुए लिखा है, "हिंदी के महान कवि और अपनी रचनाओं से स्वतंत्रता संग्राम में वीरता और देशभक्ति की हिलोर पैदा करने वाले राष्ट्र कवि श्री रामधारी सिंह 'दिनकर' जी की जयंती पर सादर नमन। हिंदी साहित्य में आपका योगदान चिरकाल तक अविस्मरणीय रहेगा।"

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com