विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रकृति संरक्षण के प्रति सजग बनाने अमित शाह का संदेश

विश्व पर्यावरण दिवस 2021 पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर कहा- मनुष्य का प्रकृति से अटूट सम्बंध है। प्रकृति संरक्षण के प्रति सजग बनकर अपना योगदान दें।
विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रकृति संरक्षण के प्रति सजग बनाने अमित शाह का संदेश
विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रकृति संरक्षण के प्रति सजग बनाने अमित शाह का संदेशSyed Dabeer Hussain - RE

विश्व पर्यावरण दिवस 2021: पर्यावरण की सुरक्षा और संरक्षण हेतु पूरे विश्व में हर साल 5 जून को 'विश्व पर्यावरण दिवस' (World Environment Day) मनाया जाता है, इस दिन को मनाने का उद्देश्य पर्यावरण के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाने और पर्यावरण को सुरक्षित रखना है। इस मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट के जरिए ये संदेश साझा किया है।

शाह बोले- प्रकृति व पर्यावरण संरक्षण हम सबकी जिम्मेदारी :

गृह मंत्री अमित शाह ने अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट साझा करते हुए कहा- मनुष्य का प्रकृति से अटूट सम्बंध है। प्रकृति व पर्यावरण संरक्षण हम सबकी जिम्मेदारी भी है और कर्तव्य भी। मोदी सरकार ने इस दिशा में अनेकों प्रयासों से समाज में जागृति लाने का अभूतपूर्व कार्य किया है। आइए, 'विश्व पर्यावरण दिवस' पर प्रकृति संरक्षण के प्रति सजग बनकर अपना योगदान दें।

विश्व पर्यावरण दिवस के बारे में :

बताते चलें कि, पर्यावरण प्रदूषण की समस्या पर 1972 में संयुक्त राष्ट्र संघ ने स्टाकहोम (स्वीडन) में विश्व भर के देशों का पहला पर्यावरण सम्मेलन आयोजित किया था। इसमें 119 देशों ने भाग लिया और पहली बार एक ही पृथ्वी का सिद्धांत मान्य किया गया। इसी सम्मेलन में संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) का जन्म हुआ तथा हर साल 5 जून को पर्यावरण दिवस आयोजित करके नागरिकों को प्रदूषण की समस्या से अवगत कराने का निश्चय किया गया था।

विश्व पर्यावरण दिवस की हर साल होती है एक नई थीम :

हर साल विश्व पर्यावरण दिवस मनाए जाने से पहले हर साल के लिए एक थीम का भी चयन किया जाता है और इस वर्ष 2021 में विश्व पर्यावरण दिवस की थीम 'पारिस्थितिकी तंत्र की बहाली (Ecosystem Restoration)' है। जंगलों को नया जीवन देकर, पेड़-पौधे लगाकर, बारिश के पानी को संरक्षित करके और तालाबों के निर्माण करने से हम पारिस्थितिकी तंत्र को फिर से रिस्टोर कर सकते हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com