अमृता फडणवीस रिश्वत केस
अमृता फडणवीस रिश्वत केसSocial Media

एक बार फिर से चर्चा में हैं अमृता फडनवीस, जानिए क्या है पूरा मामला?

अमृता ने यह दावा पेश किया है कि डिज़ाइनर ने उन्हें एक करोड़ रुपए की रिश्वत देने की कोशिश की है। चलिए हम आपको बताते हैं यह पूरा मामला क्या है?

राज एक्सप्रेस। महाराष्ट्र के डीप्टी सीएम देवेंद्र फडनवीस की पत्नी अमृता बीते अपने बयानों को लेकर कई बार चर्चाओं में बनी रहती हैं। इस बीच हाल ही में उन्होंने एक महिला डिज़ाइनर के खिलाफ FIR भी दर्ज करवाई है। अमृता ने यह दावा पेश किया है कि डिज़ाइनर ने उन्हें एक करोड़ रुपए की रिश्वत देने की कोशिश की है। उनकी FIR के बाद पुलिस ने उक्त डिज़ाइनर को अरेस्ट कर लिया है और उसे जल्द ही मुंबई की एक विशेष अदालत में पेश किया जाएगा। ऐसे में चलिए जानते हैं यह पूरा मामला क्या है?

क्या है यह पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार अमृता फडनवीस को एक अनिक्षा नामक महिला ने अप्रत्यक्ष रूप से धमकी देते हुए 1 करोड़ रुपए की रिश्वत मांगी। जिसके बाद अमृता ने उसके खिलाफ पुलिस स्टेशन में एक FIR दर्ज करवाई थी। जिसके आधार पर अनिक्षा को अरेस्ट कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि अनिक्षा और अमृता के बीच बीते 16 महीने से बातचीत हो रही थी। जिसके बाद अनिक्षा और उसके पिता ने अमृता से एक सट्टेबाज के बारे में जानकारी देने की पेशकश की थी। लेकिन इसके बाद अमृता ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई और यह मामला सबके सामने आया।

अमृता फडनवीस अक्सर रहती हैं चर्चा में :

देवेंद्र फडनवीस के साल 2014 में महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनने के बाद से अमृता को अक्सर ही अपने बयानों के चलते सुर्ख़ियों में देखा गया है। साल 2020 में अगस्त महीने में उन्होंने मुंबई को रहने के लिए सुरक्षित नहीं बताया था। जिसपर उनकी काफी आलोचना की गई थी। इसके अलावा साल 2021 में नवाब मलिक के खिलाफ भी उन्होंने अपनी बात सामने रखी थी। यही नहीं साल 2022 में उन्होंने सोशल मीडिया में मुंबई की भीड़ को तलाक का कारण बताया था।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com