दिल्ली में श्रद्धा मर्डर जैसी एक और घटना प्रकाश में
दिल्ली में श्रद्धा मर्डर जैसी एक और घटना प्रकाश मेंSocial Media

दिल्ली में श्रद्धा मर्डर जैसी एक और घटना प्रकाश में, महिला ने पति को मार शव के किए 22 टुकड़े

दिल्ली में श्रद्धा मर्डर जैसी ही एक और घटना प्रकाश में आई है। यहां एक महिला ने एक व्यक्ति की हत्या कर दी और उसके शव के टुकड़े-टुकड़े कर फ्रिज में रख दिया।

दिल्ली, भारत। दिल्ली में श्रद्धा मर्डर जैसी ही एक और घटना प्रकाश में आई है। यहां एक महिला ने एक व्यक्ति की हत्या कर दी और उसके शव के टुकड़े-टुकड़े कर दिए। जिसके बाद उसके शव के टुकड़ों को फ्रिज में रख दिया। जिसके बाद टुकड़ों को एक-एक कर फेंका गया।

जानकारी के अनुसार, दिल्ली के पांडव नगर में क्राइम ब्रांच ने पति की हत्या के आरोप में एक महिला को उसके बेटे के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों ने मृतक के शरीर के 22 टुकड़े कर दिए। जानकारी के अनुसार, महिला ने बेटे के साथ मिलकर पति के शव के 22 टुकड़े किए थे। पूनम ने पुलिस को बताया कि, अंजन दास के साथ उसके अवैध संबंध थे, जिसके चलते उसने पति की हत्या कर दी।

मां-बेटे ने दिया वारदात को अंजाम:

खबरों के मुताबिक, मां-बेटे ने मिलकर कत्ल की इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया था। दोनों मिलकर अपने घर में शव के टुकड़े कर फ्रीज में छुपाकर रखते थे और फिर उसे पाडंव नगर इलाके में फेंक देते थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

मां-बेटे को किया गया गिरफ्तार:

जानकारी के लिए बता दें कि, दिल्ली पुलिस ने अंजन हत्या मामले में बताया कि, "दिल्ली के पांडव नगर में क्राइम ब्रांच ने पति की हत्या के आरोप में एक महिला और उसके बेटे को गिरफ्तार किया है। उन्होंने शव के कई टुकड़े कर रेफ्रिजरेटर में रखा और पास के मैदान में फेंक दिया।"

उन्होंने इस मामले में आगे बताया कि, "महिला आरोपी पूनम और बेटे दीपक को उसके पति अंजन दास की त्रिलोकपुरी स्थित आवास पर हत्या करने और उसके शव को काटकर पास की जमीन में फेंकने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।"

बता दें, दिल्ली पुलिस को कुछ महीने पहले पूर्वी इलाके के पांडव नगर से कुछ शव के टुकड़े मिले थे। जिसके बाद इस मामले में जांच पड़ताल शुरू की गई थी। जिस जगह शव के टुकड़े मिले हैं, उस जगह के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने पर पता चला है कि, एक महिला और एक युवक रात में कोई चीज फेंक रहे हैं।

बताते चलें कि, श्रद्धा हत्याकांड मामले की बात करे, तो श्रद्धा हत्याकांड सामने आने के बाद इसकी जांच भी क्राइम ब्रांच को दी गई है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com