केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर Social Media

अगर गुजरात दंगा मुक्त है तो यह BJP की सरकार और PM मोदी के कारण हुआ है: अनुराग ठाकुर

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) गुजरात (Gujarat) पहुंचे हैं। यहां उन्होंने मांगरोल (Mangrol) में आयोजित एक जनसभा को संबोधित किया।

गुजरात, भारत। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) इस वक्त गुजरात (Gujarat) पहुंचे हैं। यहां पहुंचने के बाद उन्होंने गुजरात के मांगरोल (Mangrol) में आयोजित एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने इस कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्जवलित करते हुए की।

बता दें कि, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने गुजरात विधानसभा चुनाव में मंगरोल विधानसभा में पार्टी प्रत्याशी श्री गणपत भाई वसावा के पक्ष में विशाल जनसभा को संबोधित कर क्षेत्र के निरन्तर विकास के लिए पुनः उन्हें विजयी बनाने की अपील की है। उन्होंने इस दौरान कहा कि, "मोदी जी की सरकार ने देश का सबसे बड़ा सरदार सरोवर बांध बनवाया। दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा भी गुजरात के एकता नगर में है।"

अनुराग ठाकुर ने कही यह बात:

मांगरोल में आयोजित एक जनसभा में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि, "20 वर्ष पहले गुजरात में दंगे हुआ करते थे। लेकिन आज यहां महिलाएं, पुरुष, व्यापारी सभी सुरक्षित है। अगर गुजरात दंगा मुक्त है तो यह BJP की सरकार और PM मोदी के कारण हुआ है। मोदी सरकार ने पूरे देशभर में एक ही मूल मंत्र सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबके प्रयासों से देश को आगे बढ़ाने का काम किया है।"

मांगरोल में आयोजित एक जनसभा में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि, "गुजरात का विकास मतलब भारत का विकास है। गुजरात जितना आगे बढ़ेगा, भारत उतना ही आगे बढ़ेगा।"

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि, "मेरा आपसे निवेदन है की गुजरात में भाजपा की जीत इतनी बड़ी होनी चाहिए की देश को डबल इंजन की ताकत और उससे विकास कैसे होता है यह पता चले।"

जानकारी के लिए बता दें कि, गुजरात चुनाव को लेकर भाजपा ने अपनी कमर कस ली है। बता दें, गुजरात में दो चरणों में एक दिसंबर और पांच दिसंबर को मतदान होगा और मतगणना आठ दिसंबर को होगी। पहले चरण में सौराष्ट्र, कच्छ और दक्षिण गुजरात के इलाकों में मतदान होगा। दूसरे चरण में उत्तर गुजरात और मध्य गुजरात की 93 सीटों पर मतदान होगा।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co