कांस फिल्म फेस्टिवल में अनुराग ठाकुर का बयान
कांस फिल्म फेस्टिवल में अनुराग ठाकुर का बयानSocial Media

सिनेमा के माध्यम से भारत की यात्रा को खूबसूरती से कैप्चर किया गया है: अनुराग ठाकुर

फ्रांस में इस समय कांस फिल्म फेस्टिवल चल रहा है। भारत के सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) भी कांस फिल्म फेस्टिवल में शिरकत करने पहुंचे हैं।

Cannes Film Festival 2022: फ्रांस में इस समय कांस फिल्म फेस्टिवल चल रहा है। इस साल इस समारोह में भारत को विशेष रुप से सम्मानित किया गया। भारत को 'कंट्री ऑफ ऑनर' से सम्मानित किया गया है। इस फिल्म फेस्टिवल में भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के कई कलाकार फ्रांस पहुंचे हुए हैं। भारत के सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) भी कांस फिल्म फेस्टिवल में शिरकत करने पहुंचे हैं। आज गुरुवार को अनुराग ठाकुर ने एक वर्कशॉप में India Forum, "India: The content hub of the world" में हिस्सा लिया।

अनुराग ठाकुर ने कही यह बात:

भारत के सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि, "सिनेमा के माध्यम से भारत की यात्रा को खूबसूरती से कैप्चर और वर्णित किया गया है। आज भारत में मीडिया और मनोरंजन क्षेत्र न केवल रचनात्मक अर्थव्यवस्था में बल्कि विदेशों में भारत की सॉफ्ट पावर को पेश करने में भी महत्वपूर्ण योगदान देता है।"

सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि, "भारत की रेड कार्पेट उपस्थिति ने हमारी सिनेमाई उत्कृष्टता की विविधता को न केवल विभिन्न भाषाओं और क्षेत्रों के अभिनेताओं और फिल्म निर्माताओं के प्रतिनिधित्व के संदर्भ में, बल्कि ओटीटी प्लेटफार्मों पर भी कब्जा कर लिया।"

2024 तक भारत में OTT मार्केट 2 बिलियन तक पहुंच जाएगा': अनुराग ठाकुर

सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने आगे कहा कि, "रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत में OTT मार्केट सालाना 21% की दर से बढ़ने का अनुमान है। हम 2024 तक 2 बिलियन के आंकड़े तक पहुंचने जा रहे हैं, और आप देख सकते हैं कि, ये 2040 तक कहां तक ​​पहुंचने वाला है। आज भारतीय प्लेटफॉर्म की संख्या विदेश से अधिक है।"

बता दें कि, कांस फिल्म फेस्टिवल में भारत के सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने अपने दमदार व्यक्तित्व के अलावा अपने आउटफिट के लिए भी सभी का ध्यान आकर्षित किया। अनुराग ठाकुर के आउटफिट के भी खूब चर्चे हो रहे हैं। अनुराग ठाकुर जब अपनी टीम के साथ रेड कार्पेट पर उतरे, तो उन्होंने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। इस दौरान अनुराग पूरी तरह से भारतीय परिधान में नजर आए।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com