Abdul Kalam Death Anniversary: हमेशा प्रेरणा देने वाला रहा अब्दुल कलाम का जीवन

Abdul Kalam Death Anniversary: हमारे देश के 11वें राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम की आज छठवीं पुण्यतिथि है। इस मौके पर जानें ऐसे महानायक के जीवन से जुड़े खास किस्‍से, जो देते हैं प्रेरणा...
Abdul Kalam Death Anniversary: हमेशा प्रेरणा देने वाला रहा अब्दुल कलाम का जीवन
Abdul Kalam Death Anniversary: हमेशा प्रेरणा देने वाला रहा अब्दुल कलाम का जीवनTwitter

Abdul Kalam Death Anniversary: देश में कई ऐसी बड़ी हस्तियां है, जो भले ही इस दुनिया को छोड़ चली हो, लेकिन उनके नेक कार्य व अमिट छाप की वजह से देश उन्‍हें अभी तक याद करता है। इसी तरह आज देश के एक ऐसे महानायक को देश के लोग याद कर श्रद्धांजलि दे रहा है, जिन्‍होंंने बचपन में अखबार बेंचेे और समय बदलते ही अपने कठिन परिश्रम की बदौलत अपनी मंजिल हासिल की। मिसाइल से लेकर सैटेलाइट तक लांन्‍च किए एवं भारत के राष्‍ट्रपति पद की जिम्‍मेदारी भी संभाल थी, जिन्हें भारत के मिसाइल मैन के रूप में भी जाना जाता है। तो आप समझ ही गए होंगे हम किस महानायक की बात कर रहे हैं। जी हां, हमारे देश के 11वें राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम (A.P.J Abdul Kalam) जिनकी आज 27 जुलाई को छठवीं पुण्यतिथि है।

कलाम कठिन परिश्रम की आदत से बने महान :

एपीजे अब्दुल कलाम का पूरा नाम 'अबुल जाकिर जैनुल आब्दीन अब्दुल कलाम' है, इनका जीवन हमेशा सभी के लिए प्रेरणा देने वाला रहा। माता-पिता के संस्कार व उनकेे कठिन परिश्रम की आदत से ही वे महान बने थे। अब्‍दुल कलाम ने जिस तरह की कठिनाइयां अपने बचपन में झेली किसी और व्यक्ति को वह काफी आसानी से अपने रास्ते से डिगा सकती थीं, पर डॉ. अब्‍दुल कलाम जी ने इन सब कठिनाइयों का सामना शिक्षा के अस्त्र से किया। डॉ. अब्‍दुल कलाम के विषय में की गई कोई चर्चा तब तक नहीं पूरी हो सकती जब तक उनके धर्म निरपेक्ष चरित्र की बात न की जाए, जिसका उन्होंने सदैव ही अपने जीवन में पालन किया।

वह एक साधारण, धर्म निरपेक्ष, शांत व्यक्ति थे और उनका व्यवहार बिल्कुल सामान्य व्यक्तियों के तरह ही था। इसके साथ ही देश के विज्ञान तथा रक्षा क्षेत्र में उनका दिया गया योगदान हम सबके लिए सदैव ही एक प्रेरक विषय रहेगा।

डॉ. अब्दुल कलाम का जीवन परिचय :

जन्म : 15 अक्‍टूबर, 1931

निधन : 27 जुलाई 2015, शिलांग

जन्‍म स्‍थान : तमिलनाडु, रामेश्वरम

पिता का नाम : जैनुलाब्दीन

धर्म : मुस्लिम

डॉ. अब्‍दुल कलाम का जीवन से मिलती है यह सीख :

एक बेहद गरीब परिवार से होने के बावजूद अपनी मेहनत और समर्पण के बल पर बड़े से बड़े सपनों को साकार करने का एक जीता-जागता प्रमाण हैं। डॉ. अब्‍दुल कलाम का जीवन हमें इस बात की भी सीख देता है कि, ''जीवन में चाहे कितनी भी चुनौतियां क्‍यों न हो, परंतु शिक्षा द्वारा हम हर बाधाओं को पार करते हुए बड़े से बड़े लक्ष्यों को हासिल कर सकते हैं।''

देश के पूर्व राष्ट्रपति और मिसाइल मैन के नाम से पहचाने जाने वाले डॉ. एपीजे अब्‍दुल कलाम को उनके नेक कार्यो की वजह से एक या दो नहीं बल्कि 22 पुरस्कारों और सम्‍मानों से नावाजा गया था। उन्होंने युवाओं, छात्रों, प्रेरणा, विज्ञान और तकनीकी पर 18 किताबें भी लिखी।

जीवनभर ज्ञान की ही रही भूख :

डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम वे शख्सियत थे, जिन्‍हें जीवनभर ज्ञान की ही भूख रही और दूसरों के अंदर भी ज्ञान की भूख जगाने की अद्भुत क्षमता थीं। इन्‍होंने हमेशा विकास की बात की, फिर चाहे वह डेवलेपमेंट समाज की हो या व्यक्ति की। इनकी सोच साधारण रहन-सहन के साथ सामाजिक रूप से उत्पादकता देने वाली थी।

एक नजर अब्दुल कलाम के अनमोल विचार पर :

  • मैं हमेशा इस बात को स्वीकार करने के लिए तैयार था कि, मैं कुछ चीजें नहीं बदल सकता।

  • सपने वो नहीँ जो हम सोते हुये देखते हैं, सपने वो है जो हमें सोने नहीँ देते।

  • महान सपने देखने वालों के महान सपने हमेशा पूरे होते हैं।

  • शिखर तक पहुँचने के लिए ताकत चाहिए होती है, चाहे वो माउन्ट एवरेस्ट का शिखर हो या आपका पेशा।

  • कृत्रिम सुख की बजाये ठोस उपलब्धियों के पीछे समर्पित रहिये।

  • भगवान ने हमारे मष्तिष्क और व्यक्तित्व में असीमित शक्तियां और क्षमताएं दी हैं। इश्वर की प्रार्थना हमें इन शक्तियों को विकसित करने में मदद करती है।

  • अगर किसी देश को भ्रष्टाचार – मुक्त और सुन्दर-मन वाले लोगों का देश बनाना है तो, मेरा दृढ़तापूर्वक मानना है कि समाज के तीन प्रमुख सदस्य ये कर सकते हैं: पिता, माता और गुरु।

  • यदि हम स्वतंत्र नहीं हैं तो कोई भी हमारा आदर नहीं करेगा।

  • भारत में हम बस मौत, बीमारी, आतंकवाद और अपराध के बारे में पढ़ते हैं।

  • आकाश की तरफ देखिये, हम अकेले नहीं हैं, सारा ब्रह्माण्ड हमारे लिए अनुकूल है और जो सपने देखते हैं और मेहनत करते हैं उन्हें प्रतिफल देने की साजिश करता है।

  • अपने मिशन में कामयाब होने के लिए, आपको अपने लक्ष्य के प्रति एकचित्त निष्ठावान होना पड़ेगा।

  • देश का सबसे अच्छा दिमाग, क्लास रूम की आखरी बेंचों पर मिल सकता है।

  • जब हमारे हस्ताक्षर, ऑटोग्राफ में बदल जाए तो यह सफलता की निशानी है।

अब्दुल कलाम की पुण्‍यति‍थि पर कई नेताओं ने ट्वीट के जरिए विनम्र श्रद्धांजलि दी।

पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम को आज उनकी पुण्यतिथि पर मेरी विनम्र श्रद्धांजलि। वह एक प्रतिष्ठित वैज्ञानिक, एक दूरदर्शी राजनेता और सबसे बढ़कर एक महान इंसान थे। उनके शानदार योगदान ने हमारी रक्षा और अंतरिक्ष क्षमताओं को मजबूत किया।

उपराष्‍ट्रपति एम वेंकैया नायडू

देश के पूर्व राष्ट्रपति,'मिसाइलमैन' के नाम से विख्यात महान वैज्ञानिक, युवाओं के प्रेरणा स्रोत, भारत को परमाणु शक्ति संपन्न बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा

डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम जी ज्ञान व कर्मठता के अद्वितीय प्रतीक थे जिन्होंने अपने जीवन का क्षण-क्षण भारत को सशक्त बनाने में लगाया। उन्होंने देश के युवाओं को सदैव नया सोचने व करने के लिए प्रेरित किया। उनका सादगी व आदर्शों से परिपूर्ण जीवन हमें सदैव राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देता रहेगा।

गृह मंत्री अमित शाह

भारत के पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ #APJAbdulKalam को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए। एक एयरोस्पेस वैज्ञानिक, शिक्षक और एक विपुल लेखक के रूप में उन्होंने राष्ट्र की प्रगति में बहुत योगदान दिया। उनका सादा जीवन और दूरदर्शी सोच हमेशा प्रेरणास्रोत रहेगा।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत

भारतीय मिसाइल प्रोग्राम के जनक, सामाजिक शुचिता व सादगी के आदर्श प्रतिमान, ‘भारत रत्न’ पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।

उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ

देश के पूर्व राष्ट्रपति एवं महान वैज्ञानिक भारत रत्न डॉ. ए पी जे अब्दुल कलाम जी की पुण्यतिथि पर उन्हें सादर नमन। डॉ. कलाम साहब के महान विचार हम सबको सदा प्रेरित करते रहेंगे।

अरविंद केजरीवाल, दिल्‍ली के मुख्यमंत्री

भारत के पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि। एक महान वैज्ञानिक और राजनेता, उन्होंने मुझे और देश भर के लाखों लोगों को अपने विचारों और विचारों से प्रेरित किया।

असम के पूर्व मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल

“….असफलता कभी मुझे पछाड़ नहीं सकती, क्योंकि मेरी सफलता की परिभाषा बहुत मजबूत है।” अपनी सादगी, विद्वत्ता, कर्मठता से करोड़ों भारतीयों को प्रेरणा देने वाले ‘मिसाइल मैन’ भारत रत्न पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर सादर नमन।

हरियाण के पूर्व CM भूपेंन्‍द्र सिंह हुड्डा

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co