देश के 13 राज्‍यों में नए राज्‍यपाल और एलजी की नियुक्ति
देश के 13 राज्‍यों में नए राज्‍यपाल और एलजी की नियुक्ति Social Media

देश के 13 राज्‍यों में नए राज्‍यपाल और एलजी की नियुक्ति- नए नामों की लिस्‍ट पर एक नजर...

देश के कई राज्यों के राज्यपाल को हटाकर, नए राज्‍यपलों की नियुक्ति की गई है। इस दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राज्‍यपालों की नियुक्ति को स्वीकृति दी है। जानें अब कौन किस राज्‍य का गवर्नर होगा...

दिल्‍ली, भारत। आज एक बड़ी खबर सामने आई है कि, देश के कई राज्यों के राज्यपाल और उपराज्‍यपालों को बदल कर बड़े पैमाने पर फेदरबल किया गया है, साथ ही नए राज्‍यपलों और उपराज्‍यपालों की नियुक्ति की गई है और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा भी इन सभी नए राज्यपालों की नियुक्ति को स्वीकृति दे दी गई है। आइये जानते है देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अब किन राज्‍यों में राज्‍यपाल के रूप में किसे नियुक्‍त किया और कहां भेजा, यहां देखें पूरी लिस्‍ट-

अब ये होंगे इन राज्‍यों के राज्‍यपाल :

  • महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने इस्तीफा दे दिया है, अब इस राज्‍य के राज्‍यपाल की कुर्सी झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस को सौंपी गई है।

  • अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल के रूप में लेफ्टिनेंट जनरल कैवल्य त्रिविक्रम परनाइक को राज्‍यपाल की कुर्सी दी गई है। इससे पहले बीडी मिश्रा राज्यपाल थे, जो अब भारतीय सेना के पूर्व ब्रिगेडियर हैं।

  • सिक्किम के राज्यपाल के रूप में लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को चुना गया है।

  • झारखंड के राज्यपाल के पद पर अब सी.पी. राधाकृष्णन को नियुक्त किया गया है।

  • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल की कुर्सी पर अब शिव प्रताप शुक्ल को बैठाया गया है।

  • असम के राज्यपाल के रूप में गुलाब चंद कटारिया को नियुक्त किया गया है।

  • आंध्र प्रदेश के राज्यपाल के रूप में पूर्व जस्टिस एस.अब्दुल नजीर को, जबकि इस राज्‍य के राज्यपाल बिस्वा भूषण हरिचंदन को छत्तीसगढ़ का राज्यपाल बनाया गया है।

  • तो वहीं, छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुइया उइके को मणिपुर का राज्यपाल बनाया दिया गया है और मणिपुर के राज्यपाल ला गणेशन को नागालैंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया।

  • बिहार के राज्यपाल फागू चौहान को मेघालय का राज्यपाल का पद दिया गया।

  • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को बिहार का राज्यपाल नियुक्त बनाया गया और झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस को महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया गया, जबकि महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने इस्तीफा दिया।

  • अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल बीडी मिश्रा को लद्दाख का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com